अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है, जो भारत के किसी शहर या कस्बे से भी छोटे हैं, तो शायद आप मजाक समझेंगे लेकिन यह कोई मजाक नहीं बल्कि यह सच है | दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो क्षेत्रफल और जनसँख्या के हिसाब से बहुत छोटे हैं | और मज़ेदार बात यह है कि ऐसा केवल एक आध देश ही नहीं बल्कि दस से भी ज्यादा हैं | देश एक ऐसा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी एक राष्ट्रीय पहचान होती है। इस दुनिया में कई बड़े बड़े देश है और कुछ ऐसे देश भी है जो इतने छोटे हैं कि भारत के बड़े शहरों में कुछ बाजार और क्षेत्र उनसे बड़े हैं। कभी-कभी इन छोटे देशों को माइक्रोस्टेट भी कहा जाता है हालांकि ये इनका आधिकारिक नाम नही है। इन छोटे देशों की अपनी अलग संस्कृति, मुद्रा, शासन प्रणाली आदि होती है। यहाँ, हमने दुनिया के कुछ सबसे छोटे देशों को सूचीबद्ध किया है। ये काफ़ी खूबसूरत देश हैं और इनमे से कुछ दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक हैं। इन देशों की आबादी काफ़ी कम है जो कई जगहों पर केवल 0.20 वर्ग मील क्षेत्र में निहित है। इनमें से अधिकांश देश यूरोप, दक्षिण प्रशांत महासागर, कैरिबियन और हिंद महासागर में स्थित हैं। वित्तीय और धार्मिक प्रभाव के मामले में इनमें से कई छोटे राष्ट्र बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।

वैटिकन शहर यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय... अधिक पढ़ें

मोनाको यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो। इसकी मुख्य- और राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं।

सैन मैरिनो यूरोप में स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है। ये दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। सैन मैरिनो सिर्फ 61 किमी 2 (24 वर्ग मील) के भूमि क्षेत्र को कवर करता है, और इसकी आबादी 33,562 है। इसकी र... अधिक पढ़ें

नाउरु, आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इसका निकटतम पड़ोसी बनावा द्वीप जो किरिबाती गणराज्य का भाग है, इसके पूर्व मे 300 किमी पर स्थित है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप रा... अधिक पढ़ें

तुवालु की गिनती दुनिया के चौथे सबसे छोटे देश में होती है. यह भी नौरु की तरह प्रशांत महासागर में स्थित है. यह देश पहले ब्रिटेन के अधीन था. 1978 में यह आजाद हुआ. इसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है. इस देश की आबादी लगभग 12,373 है. जनसंख्या की दृष्टि से यह दुनिया का तीसरा कम जनसंख्या वाला देश माना जाता है. इससे कम जनसख्या वाले देशों में केवल वेटिकन और नौरू ही आते हैं.
Related :

लिकटेंस्टाइन पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है। इसकी सीमा पश्चिम और दक्षिण में स्विटजरलैंड और पूर्व में आस्ट्रिया से मिलती है। महज 160 वर्ग किमी (करीब 61.7 वर्ग मील) वाले इस देश की आबादी करीब 35,000 है। यहां की राजधानी ... अधिक पढ़ें

मार्शल द्वीपसमूह, आधिकारिक रूप में मार्शल द्वीपसमूह गणराज्य (RMI), प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है। इसकी जनसंख्या 6200 व्यक्ति मात्र है। यह नाउरु और कीरीबाती के उत्तर में, माइक्रोनेशिया के पूर्व में, स्थित है।

दुनिया के 10 वे सबसे छोटे देशों में शुमार माल्टा यूरोपीय महादीप का एक विकसित देश माना जाता है. इस देश की राजधानी वलेत्ता है. जनसंख्या के लिहाज से देखें तो इस देश की आबादी 423,282 हैं, जो अन्य छोटे देशों से ज्यादा है. इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है. माल्टाई यहां की मुख्य भाषा है.

मालदीव या मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण... अधिक पढ़ें

ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ग्रेनेडा त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तरपश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 110,000 है। इसकी राजधानी सेंट जॉर्ज है।

सेंट किट्स और नेविस संघ वेस्ट इंडीज में लीवार्ड द्वीप पर स्थित एक द्वि द्वीपीय संघीय देश है। क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है। देश की राजधानी और सरकार का मुख्... अधिक पढ़ें
Related :

यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स दक्षिण पूर्व विंडवार्ड द्वीपसमूह में लेस्सर एंटिल्स द्वीप चाप में एक बहु द्वीपीय एंग्लो-कैरेबियन देश है, जो कैरिबियन सागर में पूर्वी सीमा के दक्षिणी छोर पर वेस्टइंडीज में स्थित है, जहाँ कैरिबियन सागर अटलांटिक महासागर से मिलता है। इस संप्रभु राज्य को अक्सर सेंट विंसेंट के नाम से भी जाना जाता है।

प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया था। महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देश में पश्चिम में ... अधिक पढ़ें

सेशेल्स (Seychelles ; आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर... अधिक पढ़ें

एन्टिगुआ और बर्बुडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक द्वि-द्वीपिय है। यह कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच स्थित है। स्थायी जनसंख्या संख्या लगभग 95,900 (2018 स्था।) है, जिसमें 97% एंटीगुआ के निवासी ... अधिक पढ़ें