60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी खेल ग्लैमर की दुनिया में कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं | ऐसे में हम आपके लिए विभिन्न खेलों में भारत के प्रतिभावान पुरुष खिलाडियों की सूची लाये हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों और विदेशी टीमों को अपने खेल के माध्यम से धूल चटाई है | समस्त भारतवर्ष के युवा जिनसे प्रेरित होते हैं , आइये नज़र डालते हैं ऐसे ही कुछ खिलाडियों पर –


Sachin Tendulkar

मास्टर ब्लास्टर व लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में मुंबई में हुआ था| सचिन रमेश तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इ... अधिक पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी 2

माही और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची में हुआ। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। वे दायें हाथ के आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज और व... अधिक पढ़ें

मिल्खा सिंह 3

फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर फर्राटा धावक मिल्खा सिंह भारत के प्रसिद्ध धावक व एथलीट हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1935, लायलपुर (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। मिल्खा सिंह का नाम सुर्ख़ियों में तब आया जब उन्होंने कटक में ... अधिक पढ़ें

बाईचुंग भूटिया 4

बाईचुंग भूटिया का जन्म 15 दिसंबर 1976 को सिक्किम में हुआ। वे एक सेवानिवृत्त भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। सुप्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी आइ॰ एम॰ विजयन ने भूटिया को “भारतीय फुटबॉल के लिए भगवान का उपहा... अधिक पढ़ें

अभिनव बिंद्रा 5

अभिनव बिंद्रा का जन्म 28 सितम्बर 1982 को देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। 19 वर्ष की आयु में अभिनव बिंद्रा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गाँधी... अधिक पढ़ें

मेजर ध्यानचंद 7

“हॉकी के जादूगर”के नाम से जाने जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ। वे भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी एवं कप्तान थे। जब वे हॉकी लेकर मैदान में उतरते थे तो गेंद इस तरह उनकी स्टिक से ऐसे... अधिक पढ़ें

पंकज आडवाणी 8

पंकज आडवाणी का जन्म 24 जुलाई 1985 को पुणे में हुआ| वे भारतीय स्नूकर और बिलियर्ड्स के खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं और विश्व विजेता हैं। पंकज ने मात्र 19 वर्ष की आयु में तीन विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच डाला । उन्होंने बिलियर्ड्स... अधिक पढ़ें

लिएंडर पेस 9

लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में हुआ था। लिएंडर पेस भारत के टेनिस खिलाड़ी हैं। वे आजकल युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबलों में भाग लेते हैं। वह भारत के सफलतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कई युगल एवं मिश्र... अधिक पढ़ें

सुशील कुमार 10

सुशील कुमार का जन्म 26 मई 1983 को दिल्ली में हुआ। वे भारत के कुश्ती पहलवान हैं। सुशील कुमार ने अपने ‘पहलवानी करियर’की शुरुआत छत्रसाल स्टेडियम के अखाड़े से मात्र 14 वर्ष की छोटी आयु से ही कर दी थी। वे 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पद... अधिक पढ़ें

विश्वनाथन आनंद 11

शतरंज के बादशाह के नाम से पहचाने जाने वाले विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसम्बर 1969 को तमिलनाडु, भारत में हुआ। इन्होंने 5 वर्ष की उम्र से ही शतरंज खेलना शूरू कर दिया था | विश्वनाथन आनंद ने पांच बार विश्व शतरंज प्रतियोगिता ज... अधिक पढ़ें

सैयद मोदी Syed Modi

सैयद मोदी, सैयद मेहदी हसन जैदी के रूप में पैदा हुए, एक भारतीय बैडमिंटन एकल खिलाड़ी थे। वह आठ बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियन थे। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सर्किट में उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि 1982 के राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल खिताब के रूप में मिली।

आर अशविन। R ASHWIN.

रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। अनिल कुंबले की तरह रविचंद्रन अश्विन भी अभियांत्रिकी की पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट में कैरियर बनाने को प्राथमिकता दी। ऑफ ... अधिक पढ़ें

मोहम्मद अजहरुद्दीन Mohammad Azharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन मसऊदी (8 फरवरी, 1963, हैदराबाद) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे थे। इनका जन्म 8 फरवरी, 1963 को हैदराबाद में हुआ था। अजहरुद्दीन मसऊदी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत 1984-85 में इंग्लैं... अधिक पढ़ें

शिवा थापा Shiva Thapa

शिवा थापा (जन्म 08 दिसम्बर 1993) एक भारतीय मुक्केबाज है जिनका जन्म असम गुवाहाटी में हुआ था। ये तेल और प्राकृतिक गैस में कार्य भी करते हैं। शिवा थापा ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी हिस्सा लिया था। ये भारत के सबसे जवान मुक्केबाज है जिन्होंने ओलम्पिक में क़्वालीफाई किया था।

विजय कुमार (निशानेबाज ) Vijay Kumar ( Sports Shooter )

विजय कुमार शर्मा पद्म श्री, एवीएसएम, एसएम भारत के एक खेल निशानेबाज हैं। उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में व्यक्तिगत 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। कुमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बरसार गाँव के निवासी हैं और डोगरा रेजिमेंट इंडियन आर्मी में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं

सुकांत इंदुकांत कदम Sukant Kadam

सुकांत इंदुकांत कदम एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने के बाद, वह 12 जून 2017 को SL4 श्रेणी में विश्व नंबर 2 बने। उन्होंने युगांडा पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल 2017 में अपना पहला खिताब जीता।

सुनील छेत्री Sunil Chhetri

सुनील छेत्री (जन्म 3 अगस्त 1984) एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर है, जो एक स्ट्राइकर या विंगर के रूप में खेलता है और इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम दोनों में कप्तान है। लोकप्रिय रूप से कैप्टन फैंटास्टिक के ... अधिक पढ़ें

चेतेश्वर पुजारा Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर अरविंद पुजारा (जन्म : 25 जनवरी 1988, राजकोट, गुजरात) एक भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। पुजारा एक दाँये हाथ के बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की ओर ... अधिक पढ़ें

रविन्द्र जडेजा Ravindra Jadeja

रविन्द्रसिन्ह अनिरुद्धसिन्ह जडेजा (जन्म 6 दिसम्बर 1988 नवागम-खेड़, सौराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र का और भारतीय प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं वे 2008 में ... अधिक पढ़ें

रोहन बोपन्ना Rohan Bopanna

रोहन बोपन्ना (जन्म: 4 मार्च 1980) एक भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है। उनका एकल कैरियर-उच्च रैंकिंग 2007 में विश्व नंबर 213 था और 22 जुलाई 2013 को युगल में उनका कैरियर-उच्च रैंकिंग विश्व नंबर 3 था। हाल ही में, पेशेवर टूर्नामेंट में उनके अधिकांश प्रदर्शन युगल मैचों में हुए हैं। वह 2002 से भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य हैं।

नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra

सूबेदार नीरज चोपड़ा, भिएसएम (जन्म 24 दिसंबर 1997 ) ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है |अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।

विजेंद्र Vijender Singh

विजेन्द्र सिंह बैनीवाल एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज़ है। 20 अगस्त के दिन कार्लोस गोंगोरा के विरुद्ध कांस्य पदक के लिए प्रदर्शन करते हुए विजेंदर ने बड़ी ही सधी शुरुआत करते हुए ईक्वाडोर के मुक्केबाज़ कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हरा... अधिक पढ़ें

सौरव गांगुली Sourav Ganguly

सौरव चंडीदास गांगुली ( जन्म 08 जुलाई 1972), दादा नाम से ( बंगाली में "बड़े भाई") के रूप में जाने जाते हैं), जो पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं। वर्तमान में, वो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष... अधिक पढ़ें

शिखर धवन रन: 4579 उच्चतम स्कोर: 97 Shikhar Dhawan Runs: 4579 Highest Score: 97

शिखर धवन (जन्म:5 दिसम्बर 1985, दिल्ली) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज है। जिन्हे अक्सर गब्बर की संग्या दी जाती है| वह नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प... अधिक पढ़ें

धनराज पिल्ले Dhanraj Pillay

धनराज पिल्ले (जन्म 16 जुलाई 1968) एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस समय वे भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक हैं। साथ ही, वे कंवर पाल सिंह गिल के निलंबन के पश्चात निर्मित भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी हैं।

विजय अमृतराज Vijay Amritraj

विजय अमृतराज ( जन्म: 14 दिसंबर, 1953) भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।. 14 दिसंबर 1953 को चेन्नै में मैगी और रॉबर्ट अमृतराज के घर जन्मे विजय और उनके छोटे भाई आनंद और अशोक विश्व टेनिस में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड... अधिक पढ़ें

युवराज सिंह Yuvraj Singh

युवराज सिंह (युवी) भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों में 6 छक्के मार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उन... अधिक पढ़ें

वीरेन्द्र सहवाग Virender Sehwag

वीरेन्द्र सहवाग एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी "वीरू" ही कहते हैं। वैसे उन्हें "नज़फ़गढ़ के नवाब" व "आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर" के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन... अधिक पढ़ें

करुण चंडोक Karun Chandhok

करुण चंद्रोक (जन्म 19 जनवरी 1984) एक भारतीय रेसिंग ड्राइवर और टेलीविजन प्रस्तोता हैं, जिन्होंने आखिरी बार महिंद्रा रेसिंग के लिए फॉर्मूला ई में प्रतिस्पर्धा की थी। इससे पहले, चंद्रोक ने 2010 में फॉर्मूला वन में हिस्पानिया रेसिंग के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। इससे पहले, उन्होंने दो साल जीपी 2 सीरीज में तीन साल तक दौड़ लगाई। 2013 में, चंदोक ने सीफर्थ मोटरस्पोर्ट के लिए एफआईए जी

महेश भूपति Mahesh Bhupathi

महेश भूपति (जन्म: 7 जून, 1974) एक भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है। साल 1999 भूपति के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ क्योंकि ... अधिक पढ़ें

योगेश्वर दत्त Yogeshwar Dutt

योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की 60 किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में योग... अधिक पढ़ें

रोहित शर्मा Rohit Sharma (Mumbai Indians)

रोहित गुरूनाथ शर्मा (जन्म: 30 अप्रैल 1987) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्व... अधिक पढ़ें

विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली (जन्म: 05 नवम्बर 1988) भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान में तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते है। वे सन 2008 में 19 वर्ष से कम आयु वाले विश्व कप... अधिक पढ़ें

हरभजन सिंह विकेट: 134  Harbhajan Singh  Wickets: 134

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: 03 जुलाई 1980, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है।

जसप्रीत बुमराह 15

जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह ( जन्म अहमदाबाद, गुजरात, भारत में 6 दिसंबर 1993) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे (87-90 मील प्रत... अधिक पढ़ें

सुरेश रैना Suresh Raina

सुरेश रैना ( जन्म 27 नवम्बर 1986) भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। तथा माता प्रवेश रैना जो एक हाउसवाइफ है । वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पि... अधिक पढ़ें

नॉर्मन प्रिचर्ड Norman Pritchard

नॉर्मन गिल्बर्ट प्रिचर्ड, जिन्हें उनके मंच नाम नॉर्मन ट्रेवर के नाम से भी जाना जाता है, एक ब्रिटिश-भारतीय खिलाड़ी और अभिनेता थे, जो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले एशियाई-जन्म एथलीट बने, जब उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 1900 के दशक के ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते।

राहुल द्रविड़ Rahul Dravid

राहुल शरद द्रविड़ ( मराठी: राहुल शरद द्रविड) (जन्म - 11 जनवरी 1973) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं। अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नि... अधिक पढ़ें

प्रकाश पादुकोण Prakash Padukone

प्रकाश पादुकोण एक प्रसिद्ध पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 10 जून, 1955 को हुआ था और वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। भारत में बैडमिंटन के कई महान एकल खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्... अधिक पढ़ें

गौतम गंभीर Gautam Gambhir

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूप में खेला हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे दिल्ली डेयरडेवि... अधिक पढ़ें

खाशाबा दादासाहेब जाधव Khashaba Dadasaheb Jadhav

खाशाबा दादासाहेब जाधव एक भारतीय एथलीट थे। उन्हें एक पहलवान के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1952 में हेलसिंकी में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट थे

गगन नारंग Gagan Narang

गगन नारंग भारत का एक राईफ़ल निशानेबाज (विशेषतया ऑलंपिक गोल्ड क्वेस्ट द्वारा समर्थित हवाई राईफ़ल शूटिंग) खिलाड़ी है। ये लंदन ऑलंपिक्स हेतु अर्हता लेने वाले प्रथम भारतीय थे। इन्होंने लंदन 2012 ओलंपिक में हुई पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 701.1 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

सुनील गावस्कर Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर भारत के क्रिकेट के पूर्व-खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर वर्तमान युग में क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने बल्लेबाजी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। इनका जन्म 10 जुलाई 1949 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम मार्शनील है। इनके पुत्र रोहन गावस्कर भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं।

पारूपल्ली कश्यप Parupalli Kashyap

पी. कश्यप (जन्म: 8 सितम्बर 1986) एक भारतीय बैडमिंटन खिलाडी हैं। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में पी. कश्यप ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता। कश्यप ने सिंगापुर के डी. वोंग को 21-14, 11-21, 21-19 से हराया। पी. कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में 32 सालों बाद गोल्ड जीतने का सौभाग्य भी पाया। भारत सरकार द्वारा 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

45

कपिलदेव

Like Dislike Button
26 Votes
कपिलदेव Kapil Dev

कपिलदेव रामलाल निखंज (जन्म 6 जन्वरी 1959) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। 1983 के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्र... अधिक पढ़ें

श्रीकांत किदम्बी Srikanth Kidambi

श्रीकांत किदांबी (अंग्रेजी :Srikanth Kidambi) एक भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी है। इन्होंने 2014 में चाइना ओपन सुपर सीरीज़ प्रीमियर का खिताब भी जीता था। इन्होंने गोपीचन्द बैडमिंटन एकेडमी हैदराबाद से खेल का प्रशिक्षण लिया था।

पुल्लेला गोपीचंद Pullela Gopichand

पुल्लेला गोपीचंद (इनका जन्म 16 नवम्बर 1973 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नगन्दला में हुआ) एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं। उन्होंने 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैं... अधिक पढ़ें

नारायण कार्तिकेयन Narain Karthikeyan

नारायण कार्तिकेयन(जन्म: 14 जनवरी 1977, मद्रास मेें) भारत के एकमात्र फॉरमूला वन चालक थे। पिछले कई वर्षों में फॉरमूला थ्री में शिरकत करने के पश्चात वर्ष 2005 में नारायण कार्तिकेयन ने आस्ट्रेलियन ग्रान्ड प्रिक्स से अपने फॉरमूला वन ... अधिक पढ़ें

अचंत शरत कमल Sharath Kamal Achanta

अचंत शरत कमल (जन्म 12 जुलाई 1982) एक भारतीय प्रोफेशनल टेबल टेनिस के खिलाड़ी है जो तमिलनाडु के रहने वाले है। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मेलबर्न में आयोजित हुए 2006 राष्ट्रमण्डल खे... अधिक पढ़ें

जिमी जॉर्ज को अक्सर सभी समय के सबसे महान वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वह भारत के पुरुषों की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे। वह इटली में पेशेवर और खेला क्लब वॉलीबॉल बनने वाले पहले भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी थे।

Neeraj Chopra

सूबेदार नीरज चोपड़ा, भिएसएम (जन्म 24 दिसंबर 1997 ) ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है |अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।

Ravi Kumar Dahiya

Ravi Kumar Dahiya, also known as Ravi Kumar, is an Indian freestyle wrestler who won a silver medal at the 2020 Tokyo Olympics in the 57 kg category. He is also a bronze medalist from 2019 World Wrestling Championships and a two-time Asian champion.

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ Rajyavardhan Singh Rathore

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जन्म 29 जनवरी 1970, जैसलमेर, राजस्थान) एक भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होंने 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक विजेता हैं। वो प्रथम भारतीय (स्वतंत्रता के बाद... अधिक पढ़ें

Pardeep Narwal

"प्रदीप नरवाल" प्रदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग में एक अच्छे रेडर के रूप में उभरे हैं। इनका सबसे घातक हथियार डुबकी है। इसलिए इन्हें डुबकी किंग के नाम से जाना जाता है। ये प्रो कबड्डी लीग में सीजन-5 में पटना पायरेट्स के कप्तान हैं। इनक... अधिक पढ़ें

अनूप कुमार 17

अनूप कुमार (जन्म 20 नवंबर 1984) एक पूर्व भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं। वह 2010 और 2014 में एशियाई स्वर्ण पदक, 2016 में एक दक्षिण एशियाई स्वर्ण पदक और 2016 कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के सदस्य थे। वह भा... अधिक पढ़ें

Bajrang Punia

बजरंग पूनिया (जन्म 26 फ़रवरी 1994) एक भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एकतरफा मुकाबले में 11-8 से शिकस्त दी। एशियाई खेलों म... अधिक पढ़ें

Deepak Ram Niwas Hooda

दीपक निवास हुड्डा (जन्म 10 जून 1994) एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी है। ये भारतीय टीम का हिस्सा थे जिन्होंने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इन्होंने प्रो कबड्डी लीग के पहले तीन सत्रों में भी हिस्सा लिया। इन्हें प्रो कबड्डी लीग में 2018 में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने 1 करोड़ 15 लाख में खरीदा है।

राहुल चौधरी एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं। उन्होंने डिफेंडर के रूप में शुरुआत की लेकिन बाद में रेडर बन गए। वह 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के सदस्य थे। तेलुगु टाइटन्स के साथ छह सीज़न और तमिल थलाइवाज के लिए एक सीज़न के बाद, राहुल अब पुनेरी पलटन के लिए खेलते हैं।

मंजीत छिल्लर (जन्म 18 अगस्त 1986) एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के सदस्य थे और उन्होंने 2014 में एशियाई खेलों ... अधिक पढ़ें

Ajay Thakur

अजय ठाकुर (जन्म 1 मई 1986) एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं। वह उस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने 2016 कबड्डी विश्व कप और 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 2019 में पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा कैडर के सदस्य हैं जो वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

अगर आपको इस सूची में कोई भी कमी दिखती है अथवा आप कोई नयी प्रविष्टि इस सूची में जोड़ना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें |

Keywords:

सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेट, फुटबोल व अन्य खेलों के खिलाड़ी शीर्ष और सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल खिलाड़ी सर्वाधिक लोकप्रिय पुरुष भारतीय खेल खिलाड़ी प्रसिद्ध भारतीय खेल खिलाड़ी पुरुष