Advertisements

भारत में राजनीतिक दलों की सूची

भारत एक विशाल और विविध देश है, और इसका एक जीवंत राजनीतिक परिदृश्य है। अपने कई अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों के साथ, भारत राजनीतिक दलों की एक विस्तृत श्रृंखला का घर है जो अपने नागरिकों के विविध हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत में राजनीतिक दलों की यह सूची आपको विभिन्न दलों और उनकी विचारधाराओं का व्यापक अवलोकन प्रदान करेगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) तक, यह मार्गदर्शिका आपको भारत के अद्वितीय राजनीतिक परिदृश्य को समझने में मदद करेगी|

Advertisements

1

तृणमूल कांग्रेस

Trinamool Congress
तृणमूल कांग्रेस (बंगाली: সর্বভারতীয় তৃণমূল কংগ্রেস) मुख्यतः पश्चिम बंगाल में सक्रिय एक भारतीय राष्ट्रीय राजनैतिक दल है। इस दल का जन्म भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विघटन होकर हुआ। इस दल की नेता ममता बनर्जी है। सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (संक्षेप में एआईटीसी, टीएमसी या तृणमूल कांग्रेस) पश्चिम बंगाल में स्थित एक भारतीय राजनीतिक दल है। 1 जनवरी 1998 को स्थापित, पार्टी का नेतृत्व इसके संस्थापक और पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने किया। 2009 के आम चुनाव से पहले यह 19 सीटों के साथ लोकसभा में छठी सबसे बड़ी पार्टी थी; 2019 के आम चुनाव के बाद, वर्तमान में यह लोकसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें 22 सीटें हैं। यह दल तृणमूल का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन तृणमूल यूथ कांग्रेस है।

तृणमूल कांग्रेस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
2

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापकों में ए॰ ओ॰ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी। 1947 में स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता है और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल 49 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (1947-64), लाल बहादुर शास्त्री (1964-66), इंदिरा गांधी (1966-77,1980-84) राजीव गांधी (1984-89) पी.वी. नरसिम्हा राव (1991-96) और मनमोहन सिंह (2004-2014) थे। 2014 के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और 543 सदस्यीय लोक सभा में केवल 44 सीट जीती। तब से लेकर अब तक कांग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
3

भारतीय जनता पार्टी

Bharatiya Janata Party

भारतीय जनता पार्टी (संक्षिप्त में, भा॰ज॰पा॰) भारत में एक राजनीतिक दल है, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ दो प्रमुख भारतीय राजनीतिक दलों में से एक है। 2014 के बाद से, यह 14वें एवं वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तहत भारत में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल रहा है।भाजपा दक्षिणपन्थी राजनीति से जुड़ी हुई है, और इसकी नीतियों ने ऐतिहासिक रूप से एक पारंपरिक हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रतिबिंबित किया है; इसके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ घनिष्ठ वैचारिक और संगठनात्मक संबंध हैं। 17 फरवरी 2022 तक, यह भारतीय संसद के साथ-साथ विभिन्न राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
4

बहुजन समाज पार्टी

Bahujan Samaj Party
बहुजन समाज पार्टी (अंग्रेजी: Bahujan Samaj Party; लघुरूप: बसपा) सार्वभौमिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सर्वोच्च सिद्धांतों की सोच वाला, भारत का एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इसका गठन मुख्यत: एक क्रांतिकारी सामाजिक और आर्थिक आंदोलन के रूप में काम करने के लिए किया गया है जो भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता दिलाने, उनमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए कार्य करती है जैसा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित है। इसका गठन मुख्यत: भारतीय जाति व्यवस्था के अन्तर्गत सबसे नीचे माने जाने वाले बहुजन, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, ऐसे समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था, जिनकी जनसंख्या भारत देश में 85% है।इस दल का दर्शन बाबासाहेब आम्बेडकर के मानवतावादी दर्शन व बौद्ध दर्शन से प्रेरित है।

बहुजन समाज पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
5

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Nationalist Congress Party
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (मराठी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष) मुख्य रूप से महाराष्ट्र आधारित भारत की एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
6

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन या एआईएमआईएम (हिंदी अनुवादः अखिल भारतीय मुस्लिम संघ) भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक मान्यताप्राप्त्त राजनीतिक दल है,जिसका हैदराबाद के पुराने शहर में प्रधान कार्यालय है, जिसकी जड़ें मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से हैं जो 1927 में ब्रिटिश भारत के हैदराबाद स्टेट में स्थापित हुई थी।। एआईएमआईएम ने 1984 से हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा सीट जीती है। 2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में, एआईएमआईएम ने सात सीटों पर जीत हासिल की और भारत के चुनाव आयोग द्वारा 'राज्य पार्टी' के रूप में मान्यता प्राप्त की। इस पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
7

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी

Rashtriya Loktantrik Party
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक पंजीकृत और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है जिसकी स्थापना राजस्थान के नागौर संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सदस्य हनुमान बेनीवाल ने 29 अक्टूबर 2018 को की।यह दल देश का 59वाँ और राजस्थान का पहला पंजीकृत क्षेत्रीय दल है जिसे हाल ही के लोकसभा चुनाव के बाद निर्धारित अहर्ताएं पूर्ण करने के कारण भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता दी गयी। वर्तमान में इस दल से राजस्थान राज्य विधानसभा में 3 विधायक और भारतीय निम्न सदन (लोकसभा) में एक सदस्य है। पूर्व में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में इस दल से तीन सदस्य निर्वाचित हुए जिनमे से खींवसर से निर्वाचित सदस्य हनुमान बेनीवाल गत लोकसभा चुनाव में नागौर संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के कारण खींवसर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुऐ जिसमे हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल विधायक निर्वाचित हुए है प्रदेश अध्यक्ष श्री पुखराज गर्ग भोपालगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्ता राम देवासी प्रदेश महामंत्री श्री उम्मेदाराम बेनीवाल प्रदेश मंत्री श्री प्रताप आंजणा प्रदेश मंत्री श्री विजयपाल बेनीवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेन्द्र दौतड युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष-जालोर श्री किरताराम चौधरी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष (बायतु) मनोज कुमार प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष - श्री रणदीप सिह जयपुर जिलाध्यक्ष - श्री शंकरलाल नारोलिया जोधपुर जिलाध्यक्ष- श्री रामदीन सिंगड अजमेर जिलाध्यक्ष - श्री धमेन्द्र सिंह रावत बलॉक अध्यक्ष (चौहटन)- श्री रमेश डूडी ब्लॉक अध्यक्ष (सेड़वा)- श्री माधोसिंह सियोल ब्लॉक अध्यक्ष (फागलिया) - श्री बाबूलाल गर्ग साता जिला अध्यक्ष नागौर - श्री हनुमान भाकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - श्री पृथ्वीसिंह मेघवंशी खींवसर सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य - श्री रामदेव घंटियाल खींवसर जिला उपाध्यक्ष नागौर - अनवर चौहान

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
8

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Communist Party of India
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (अंग्रेज़ी: Communist Party of India) भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर नगर में हुई थी। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना एम एन राय ने की। 1928 ई. में कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल ने ही भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य प्रणाली निश्चित की। इस दल के महासचिव डी राजा है। यह भारत की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी है। चुनाव आयोग द्वारा इसे राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह दल 'न्यू एज' (New Age) का प्रकाशन करता है। इस दल का युवा संगठन 'ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन' है। 2004 के संसदीय चुनाव में इस दल को 5 434 738 मत (1.4%, 10 सीटें) मिले। 2009 के संसदीय चुनाव में इस दल को मात्र 4 सीटें मिली। 2014 के संसदीय चुनाव में दल को मात्र 1 सीटें मिली।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
9

Communist Party of India (Marxist)

Communist Party of India (Marxist)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (संक्षेप: माकपा) भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेताओं ने विखण्डित होकर 1964 में की थी।

Communist Party of India (Marxist) के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
10

नेशनल पीपुल्स पार्टी

National People's Party
नेशनल पीपल्स पार्टी भारत का एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव मुख्य रूप से मेघालय राज्य में है। पार्टी का गठन पी॰ ए॰ संगमा ने किया था, जब जुलाई 2012 में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था। तब जाकर अपना पार्टी का गठन किये,ताकि राष्ट्रीय राजनिती में उतर सके।

नेशनल पीपुल्स पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
11

आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party
लोकसभा सीट आम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा 26 नवम्बर 2012 को भारतीय संविधान अधिनियम की 63 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। सन् 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में 28 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने 28 दिसम्बर 2013 को दिल्ली के 7वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। 49 दिनों के बाद 14 फ़रवरी 2014 को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया।

आम आदमी पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
12

जनता दल (सेक्युलर)

Janata Dal (Secular)
जनता दल (सेक्युलर) भारत का एक राजनैतिक दल है जिसके नेता भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एच. डी. देवेगौड़ा हैं। यह दल कर्नाटक और केरल में प्रान्तीय दल के रूप में पंजीकृत है। इसकी स्थापना 1999 में जनता दल से टूटकर हुई।

जनता दल (सेक्युलर) के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
13

जनता दल (यूनाइटेड)

Janata Dal (United)
जनता दल (यूनाइटेड) (लघुरूप: जदयू) बिहार का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। इसे बिहार व अरुणाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इस राजनीतिक दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार में है जहां यह सत्ताधारी गठबंधन राजग का नेतृत्व करता है। लोकसभा चुनाव 2019 में 16 सीटों के साथ जदयू सत्रहवीं लोकसभा में सातवां सबसे बड़ा दल है। जनता दल (यूनाइटेड) का गठन 1999 जनता दल के शरद यादव गुट, लोकशक्ति पार्टी और समता पार्टी के विलय के बाद किया गया। जद(यू) अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक घटक दल नही है।

जनता दल (यूनाइटेड) के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
14

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam
ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
15

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

Dravida Munnetra Kazhagam
1916 में साउथ इंडियन लिबरेशन एसोसिएशन कि स्थापना हुई जिसका उद्देश्य ब्राह्मण की आर्थिक शक्ति का विरोध करना था तथा गैर-ब्राह्मण सामाजिक उत्थान करना था। 17 सितंबर 1879 को तमिलनाडु में जन्मे पेरियार ने जस्टिस पार्टी का गठन किया जिसने ब्राह्मणवादी विचार का विरोध किया तथा उत्तर भारत का राजनीति पर प्रभाव का घोर विरोध किया। जस्टिस पार्टी ने अस्पृश्यता के लिए भी काम किया और मंदिर मार्ग पर अछूतों को चलने के लिए आंदोलन किया। यही जस्टिस पार्टी को 1944 में पेरियार ने द्रविड़ कड़गम पार्टी का नाम दिया। अर्थात जस्टिस पार्टी बाद में चलकर द्रविड़ कड़गम पार्टी बनी।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
16

नागा पीपुल्स फ्रंट

Naga People's Front
नागा पीपुल्स फ्रंट (अंग्रेज़ी: Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है।

नागा पीपुल्स फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
17

राष्ट्रीय जनता दल

Rashtriya Janata Dal
राष्ट्रीय जनता दल अथवा राजद भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। इस दल की स्थापना 5 जुलाई 1997 को हुई थी। इस दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव हैं। इस दल का मुख्य जनाधार भारत के बिहार और झारखण्ड राज्य में है।

राष्ट्रीय जनता दल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
18

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी

Revolutionary Socialist Party
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आर.एस.पी.) भारत में एक साम्यवादी पार्टी है। पार्टी की स्थापना 19 मार्च 1940 को त्रिदीब चौधरी द्वारा की गई थी और इसकी जड़ें बंगाली मुक्ति आंदोलन अनुशीलन समिति और हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन में हैं। पार्टी को 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में लगभग 0.4% वोट और तीन सीटें मिलीं । यह वाम मोर्चा (पश्चिम बंगाल) , वाम मोर्चा (त्रिपुरा) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (केरल) का हिस्सा है।

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
19

तेलुगु देशम पार्टी

Telugu Desam Party
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) भारत के आंध्र प्रदेश प्रांत की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी है। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एन टी रामाराव के जमाने में इस पार्टी का अभ्युदय हुआ था। बाद में चंद्रबाबू नायडू इसे नयी उँचाइयों पर ले गये।

तेलुगु देशम पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
20

ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक

All India Forward Bloc
ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक भारत का एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। इस दल की स्थापना 1939 में हुई थी। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस नें इस दल की स्थापना की। इस दल के महासचिव देवव्रत विश्वास हैं। इस दल का युवा संगठन अखिल भारतीय युवक लीग (All India Youth League) है। 2004 के संसदीय चुनाव में इस दल को 1 365 055 मत (0.2%, 3 सीटें) मिलीं।

ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
21

ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस

All India N.R. Congress
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस भारत का एक क्षेत्रीय दल है। इसकी स्थापना 2011 में पुदुचेरी के मुख्यमंत्री एन॰ रंगास्वामी ने की। इस पार्टी का पूर्व नाम नामधू राज्यम रखा था जिसका हिन्दी में अर्थ अपना राज्य होता है।

ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
22

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट

All India United Democratic Front

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (जिसे AIUDF और सर्व भारतीय संयुक्त गणतांत्रिक मोर्चा के नाम से भी जाना जाता है) भारतीय राज्य असम में सक्रिय एक राजनीतिक दल है। यह भाजपा और कांग्रेस के बाद असम विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
पार्टी की स्थापना 3 अक्टूबर 2005 को मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने की थी और उस समय इसका नाम असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AUDF) था। 2 फरवरी 2009 को नई दिल्ली में एक प्रेस मीट में पार्टी के नेता के रूप में फिर से बदरुद्दीन अजमल के साथ इसे अपने वर्तमान नाम के तहत एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में फिर से लॉन्च किया गया। पार्टी का मुख्यालय गुवाहाटी में है। एआईयूडीएफ असम में एक प्रमुख विपक्षी दल है, जो निचले असम और बराक घाटी के लाखों बंगाली मुसलमानों की आवाज है। इसने 2011 के विधान सभा चुनाव में 126 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की और 2016 में इसने 126 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की।
2021 के असम विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस और AIUDF ने BPF और कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ महागठबंधन बनाया। गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ लड़ाई लड़ी। एआईयूडीएफ ने असम के 2021 विधानसभा चुनाव में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाई और 126 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की। हालाँकि इसके गठबंधन महाझोत को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं मिल सका।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
23

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन

All Jharkhand Students Union
आजसू पार्टी आजसू पार्टी भारत सरकार के चुनाव आयोग के द्वारा निबंधित एक क्षेत्रिय राजनितिक पार्टी है। इस दल के संस्थापक निर्मल महतो थे। इसके केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार मह्तो है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा अधिसूचना संख्या 56/2010/PPS-II तारीखः 17-10-2010 ई. के द्वारा आजसू पार्टी को झारखंड राज्य के लिए क्षेत्रीय दल के रूप में सूचीबद्ध करते हुए चुनाव चिन्ह केला छाप आबंटित किया। 2009 के झारखंड विधान सभा चुनाव में आजसू पार्टी के तरफ से पाँच विधायक चुनाव जीत के विधानसभा पहूँचे। तथा 2011 में हटिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में आजसू पार्टी उम्मिद्वार जेवीएम के उम्मिद्वार को हराते हुए विधानसभा में पार्टी विधायकों की संख्या 6 पहूँची। झारखंड विधान सभा 2005 इसके दो सदस्य थे। इसके केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार मह्तो 2005 में बनी अर्जुन मुन्डा सरकार में सुबे के गृहमंत्री थे। इसी पार्टी के चन्द्रप्रकास चौधरी भी अर्जुन मुन्डा सरकार में केबिनेट मंत्री थे। 2014 के विधान सभा चुनाव में पार्टी के 5 उम्मिद्वार चुनाव जीत कर विधानसभा पहूँचे। तथा वर्तमान में राज्य के रघुबर दास सरकार में आजसू पार्टी के विधायक श्री चंद्रप्रकास चौधरी केबिनेट मंत्री हैं। इसका केन्द्रीय कार्यालय पुर्णिमा टावर, दुसरा तल्ला, कमरा संख्या -2ए, लेक रोड, राँची, झारखंड में स्थित है।

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
24

अपना दल (सोनेलाल)

Apna Dal (Sonelal)
अपना दल (सोनललाल), उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में सक्रिय एक भारतीय राजनीतिक दल है। पार्टी को मुख्य रूप से वाराणसी-मिर्जापुर क्षेत्र के ओबीसी समुदायों का समर्थन मिलता है। अनुप्रिया पटेल वर्तमान में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं।

अपना दल (सोनेलाल) के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
25

असम गण परिषद

Asom Gana Parishad
असम गण परिषद (अगप) असम की क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी है। अगप ऐतिहासिक असम समझौते के बाद बनी। चुनाव के बाद इसके अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महन्त राज्य के मुख्यमंत्री बने। अगप असम में 1985 -1989 तथा 1996-2001 तक सत्ता में भी रही। वर्त्तमान असम गण परिषद असम मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार मैं हैं । इस पार्टी के लोक सभा व राज्यसभा में 1-1 सांसद है। पंद्रहवी लोक सभा में पार्टी के सांसद जोसेफ टोपो तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए है जबकि राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य करते है।

असम गण परिषद के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
26

भारत राष्ट्र समिति

Bharat Rashtra Samithi
भारत राष्ट्र समिति (जिसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से जाना जाता था) दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य में सरकार चला रही है। के॰ चंद्रशेखर राव पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पहले और वर्तमान मुख्यमंत्री है।5 अक्टूबर 2022 को पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया।

भारत राष्ट्र समिति के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
27

बीजू जनता दल

Biju Janata Dal
बीजू जनता दल (बीजद) (ओड़िया: ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं जो वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसकी स्थापना 26 दिसम्बर 1997 को हुई।

बीजू जनता दल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
28

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट

Bodoland People's Front

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) असम, भारत में एक राज्य राजनीतिक दल है। पार्टी का मुख्यालय कोकराझार शहर में है और पहले बोडोलैंड के स्वायत्त क्षेत्र में सत्तारूढ़ सरकार थी। पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में शामिल हो गई।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
29

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन

Communist Party of India (Marxist–Leninist) Liberation
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन अथवा भाकपा-माले भारत का एक वामपंथी राजनैतिक दल है। इस दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार एवं झारखण्ड राज्य में है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
30

देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम

Desiya Murpokku Dravida Kazhagam

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कज़गम (अनुवाद। राष्ट्रीय प्रगतिशील द्रविड़ संघ; संक्षिप्त नाम DMDK) तमिलनाडु राज्य में एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। यह 14 सितंबर 2005 को मदुरै में तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत (कप्तान) द्वारा स्थापित एक द्रविड़ पार्टी है। DMDK का नेतृत्व इसके संस्थापक पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव के रूप में करते हैं। पार्टी का मुख्यालय जवाहरलाल नेहरू सलाई, कोयम्बेडु, चेन्नई में स्थित है।

देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
31

गोवा फॉरवर्ड पार्टी

Goa Forward Party

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (abbr. GFP) पश्चिमी तटीय भारतीय राज्य गोवा में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसका नेतृत्व विजय सरदेसाई करते हैं। जीएफपी ने 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा और तीन सीटों पर जीत हासिल की। गोवा में मार्च 2017 के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी में इसने एक महत्वपूर्ण, विवादास्पद भूमिका निभाई। पार्टी का आदर्श वाक्य है "गोएम, गोएमकर, गोएमकरपोन" (गोवा, गोवा और गोवा लोकाचार)। पार्टी को 25 जनवरी 2016 को लॉन्च किया गया था और इसका प्रतीक नारियल है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
32

हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 3

हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP) पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में सक्रिय एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। 1968 में होपिंगस्टोन लिंगदोह द्वारा ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस से विभाजन के रूप में गठित, HSPDP के 1972 में विधानसभा के पहले चुनावों के बाद से मेघालय विधानसभा में प्रतिनिधि थे। HSPDP मेघालय में कई बार गठबंधन सरकारों का एक कनिष्ठ सदस्य रहा है। अवसरों की संख्या और 2018 के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए।
एचएसपीडीपी उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय राजनीतिक मोर्चे का हिस्सा है, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का समर्थन करने वाले क्षेत्रीय पूर्वोत्तर दल शामिल हैं।

हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
33

इंडियन नेशनल लोकदल

Indian National Lok Dal
इंडियन नेशनल लोकदल या इनेलो (अंग्रेज़ी: Indian National Lok Dal) भारत के हरियाणा राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है।

इंडियन नेशनल लोकदल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
34

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

Indian Union Muslim League
इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), सामान्य तौर पर मुस्लिम लीग नाम से मशहूर, भारत की एक राजनैतिक पार्टी है जिसे भारतीय चुनाव आयोग ने केरल राज्य के दल के रूप में मान्यता दे रखी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
35

इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा

Indigenous People's Front of Tripura

इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) त्रिपुरा, भारत में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन का सदस्य है। पार्टी को 2001 में इंडिजिनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ़ त्रिपुरा (INPT) में मिला दिया गया था, हालाँकि 2009 में अलग हो गई। पार्टी 2018 के त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में बीजेपी के साथ संबद्ध है और 9 सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी को कुल डाले गए वोटों का 7.5% मिला। बीजेपी को 36 सीटें मिलीं और कुल 44 सीटों के साथ बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन के पास विधान सभा में दो-तिहाई बहुमत है।

इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
36

जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस

Jammu & Kashmir National Conference
जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKN), जम्मू-कश्मीर के भारतीय राज्य में एक राज्य राजनीतिक पार्टी है। राज्य के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए संगठन ने 1939 में खुद का नाम बदलकर "नेशनल कॉन्फ्रेंस" कर दिया। इसने 1947 में रियासत के भारत में प्रवेश का समर्थन किया। इससे पहले, 1941 में, गुलाम अब्बास के नेतृत्व में एक समूह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से नाता तोड़ लिया और पुराने मुस्लिम सम्मेलन को पुनर्जीवित किया। पुनर्जीवित मुस्लिम सम्मेलन ने रियासत के पाकिस्तान में विलय का समर्थन किया और आज़ाद कश्मीर के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया। शेख अब्दुल्ला ने 1947 में भारत की आजादी के समय के नेतृत्व में, यह कई दशकों से राज्य में चुनावी राजनीति हावी रही। यह शेख के पुत्र फारूक अब्दुल्ला (1981-2002) और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (2002-2009) द्वारा बाद में नेतृत्व किया गया है। फारूक अब्दुल्ला को फिर 2009 में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।

जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
37

जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी

जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी 4

जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष राज्य राजनीतिक दल है। पार्टी की स्थापना 23 मार्च 1982 को प्रो. भीम सिंह और उस समय की कुछ प्रमुख युवा राजनीतिक हस्तियों द्वारा की गई थी, जिसमें भारतीय छात्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जय माला शामिल थे। इसका उद्देश्य "भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, अपराधीकरण, नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करना" और अंतिम क्रांति के माध्यम से एक वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करना है। पैंथर्स पार्टी ने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A के उन्मूलन के लिए तीन दशकों से अधिक समय तक अभियान चलाया था, जिसमें मांग की गई थी कि जम्मू और कश्मीर राज्य की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया जाए, और इसे भारत गणराज्य में पूरी तरह से आत्मसात कर लिया जाए। इन मांगों को आखिरकार अगस्त 2019 में एक राष्ट्रपति के आदेश से पूरा किया गया जिसने जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया। पैंथर्स पार्टी भारत के एक नए और अलग राज्य के रूप में हिंदू-बहुसंख्यक जम्मू डिवीजन की मान्यता के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के एक और विभाजन के लिए अभियान चलाती है। 2017 में, भीम सिंह और जय माला के बेटे अंकित लव ने घोषणा की 2019 के भारतीय आम चुनाव के लिए भारत के प्रधान मंत्री के लिए उनकी उम्मीदवारी। वह 28 मई 2017 को पार्टी के नेता बने। 23 जून 2021 को, पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह को मीडिया में 2022 के भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार के रूप में रिपोर्ट किया गया था, जैसा कि अंकित लव द्वारा नामांकन के लिए अनुशंसित किया गया था। जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद के संबंध में विशेष बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
38

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

Jammu and Kashmir Peoples Democratic Party
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एक जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद सईद थे, वे जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
39

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

Janta Congress Chhattisgarh
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (अथवा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस) भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का एक राजनैतिक दल है। पार्टी का गठन पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा उनके पुत्र अमित जोगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निकाले जाने के बाद उन्होंने की जो कि छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी है जिसने आजादी के बाद से संयुक्त आविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के इतिहास को बदल कर अपने नाम क्षेत्रीय दल का मान्यता हासिल किया था वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के विधान सभा में पार्टी के 5 विधायक है ।अजीत जोगी ने अपनी पार्टी को कवर्धा जिले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ग्राम ठाठपुर में दिया अनोखे तरह से नाम ।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
40

जननायक जनता पार्टी

Jannayak Janta Party
जननायक जनता पार्टी भारत के हरियाणा राज्य में गठित एक राजनैतिक दल है। इस दल का गठन ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र तथा अजय सिंह चौटाला के बड़े पुत्र दुष्यंत चौटाला ने किया , तथा दिग्विजय चौटाला के नाम पर रजिस्ट्रड है।

जननायक जनता पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
41

झारखंड मुक्ति मोर्चा

Jharkhand Mukti Morcha
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) झारखण्ड का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनैतिक दल है जिसका प्रभाव क्षेत्र नव-सृजित झारखंड एवं उड़ीसा, बंगाल तथा छत्तीसगढ के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
42

केरल कांग्रेस (एम)

Kerala Congress (M)

केरल कांग्रेस (एम) भारतीय राज्य केरल में एक राज्य-स्तरीय राजनीतिक दल है, जिसका नेतृत्व वर्तमान में अध्यक्ष जोस के. मणि कर रहे हैं। केरल कांग्रेस से अलग होकर 1979 में के. एम. मणि द्वारा इसका गठन किया गया था। वे अक्टूबर 2020 से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का हिस्सा हैं।

केरल कांग्रेस (एम) के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
43

लोक जनशक्ति पार्टी

Lok Janshakti Party
लोक जनशक्ति पार्टी (संक्षिप्त नाम - लोजपा ) भारत में स्थित बिहार राज्य का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। इसके प्रमुख चिराग पासवान हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
44

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना

Maharashtra Navnirman Sena
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महाराष्ट्र में स्थापित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। उद्धव ठाकरे के साथ मतभेद और चुनाव में टिकट वितरण जैसे प्रमुख निर्णयों में दरकिनार किये जाने के कारण से शिवसेना छोड़ देने के पश्चात, इसे 9 मार्च 2006 को मुम्बई में राज ठाकरे द्वारा स्थापित किया गया था।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
45

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी

Maharashtrawadi Gomantak Party
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ('मगोप') सन 1961 में गोवा की मुक्ति के बाद गोवा विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने वाला पहला राजनैतिक दल था। सन 1963 में गोवा, दामन और दिउ में हुए प्रथम विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पक्ष को बहुमत मिला था और उसने सरकार बनायी। यह पार्टी 1979 तक सत्ता में बनी रही।

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
46

मिजो नेशनल फ्रंट

Mizo National Front
मिज़ो नेशनल फ्रंट एक मिज़ो राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो मुख्य रूप से भारतीय राज्य मिज़ोरम में सक्रिय है। इसके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़ोरामथंगा हैं। इसके संस्थापक लालडेंगा थे।

मिजो नेशनल फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
47

मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस

मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस 6

मिजोरम पीपल्स कॉन्फ्रेंस मिजोरम, भारत में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल था। इसका गठन 17 अप्रैल 1975 को ब्रिग थेनफंगा सेलो द्वारा किया गया था। [2] थनफुंगा 1979 से 1984 तक मिजोरम के पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री थे, और अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से पहले एक सेना अधिकारी और फिर एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।

मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
48

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी

Nationalist Democratic Progressive Party
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) भारतीय राज्य नागालैण्ड की एक क्षेत्रीय पार्टी है। चिंगवांग कोन्याक इसके अध्यक्ष हैं।अक्टूबर 2017 में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का नाम बदल कर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी हुआ तथा पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी मुख्यतः नागा पीपल्स फ्रंट के विद्रोही नेताओं व विधायकों की है जिन्होंने नागालैण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो का समर्थन किया है।जनवरी 2018 नागा पीपल्स फ्रंट के भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नेफियू रियो ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसी महीने एनपीएफ के 10 विधायकों ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। अब एनडीपीपी का भाजपा के साथ गठबंधन है।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
49

पट्टाली मक्कल काची

Pattali Makkal Katchi
पाट्टाली मक्कल कच्ची (तमिल: பாட்டாளி மக்கள் கட்சி), तमिलनाडु के एक राजनीतिक पार्टी। इसे एस रामदास ने स्थापित किया था।

पट्टाली मक्कल काची के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
50

पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस

People's Democratic Alliance

पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस मणिपुर, भारत में एक राजनीतिक दल है। पार्टी के अध्यक्ष और नेता बी.डी. बेहरिंग गुदा। इसे भारत के चुनाव आयोग द्वारा मणिपुर में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
51

पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट

People's Democratic Front

पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) भारतीय राज्य मेघालय में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। PDF की स्थापना 2017 में हुई थी और इसका नेतृत्व P. N. Syiem और Auspicious L. Mawphlang ने किया था।
वर्तमान में, यह उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। पीडीपी का उद्देश्य राज्य के विकास में सुधार करना है, विशेष रूप से इसमें रहने वाले आदिवासी लोगों के लिए।
मेघालय में रहने वाली दो मुख्य जनजातियाँ खासी और गारो हैं: खासी में उप-जनजातियाँ शामिल हैं जिनमें खिनरियाम (ज्यादातर पूर्व और पश्चिम खासी पहाड़ियों के लोग), जयंतिया पहाड़ियों से पनार, री-भोई से भोई और वार शामिल हैं। राज्यों के दक्षिणी भाग से, ज्यादातर सीमाओं के साथ।
2018 मेघालय विधान सभा चुनाव में, पीडीपी ने 128,413 वोट (वोट का 8.2%) जीते और 4 विधायक चुने।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
52

पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल

People's Party of Arunachal
पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (Peoples Party of Arunachal), भारत के अरुणाचल प्रदेश का एक क्षेत्रीय राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना 1977 में बकिन पर्टिन केन लोगो ( Bakin Pertin Oken Lego) और एल वंगलत (L.Wanglat) ने किया था जो इसके क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थे।

पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
53

राष्ट्रीय लोकदल

Rashtriya Lok Dal
राष्ट्रीय लोक दल भारत का एक राजनीतिक दल है जिसके संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजीत सिंह थे। चौधरी अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी दल के मुख्य अध्यक्ष है

राष्ट्रीय लोकदल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
54

समाजवादी पार्टी

Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। यह 4 अक्टूबर 1992 को स्थापित किया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान में इस दल के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रोफेसर रामगोपाल यादव है

समाजवादी पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
55

शिरोमणि अकाली दल

Shiromani Akali Dal
शिरोमणि अकाली दल (पंजाबी: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ) पंजाब, भारत का एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल इसके वर्तमान अध्यक्ष हैं। विश्व में सिखों को राजनीतिक आवाज़ देना इस दल का प्रमुख लक्ष्य है। तराजू इसका चुनाव चिह्न है।

शिरोमणि अकाली दल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
56

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट

Sikkim Democratic Front
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (अंग्रेज़ी: Sikkim Democratic Front; एसडीएफ) भारत के सिक्किम राज्य में आधारित एक राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना पवन कुमार चामलिंग द्वारा 4 मार्च 1993 को की गई थी। 1994 के बाद से यह दल चामलिंग के नेतृत्व में राज्य में निरंतर सत्ता में है। 1999 एवं 2004 के विधानसभा चुनावों में मिली व्यापक सफलता के साथ इस पार्टी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। 2009 चुनावों में एसडीएफ के प्रत्याशियों को राज्य की सभी 32 सीटों पर विजय हासिल हुई। साथ ही साथ, सिक्किम की एकमात्र लोक सभा की सीट भी पार्टी ने अपने पास बरकरार रखी।

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
57

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी

United Democratic Party

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मेघालय राज्य, भारत में मान्यता प्राप्त एक राजनीतिक दल है। इसका नेतृत्व अब मेटबाह लिंगदोह कर रहे हैं। इसकी शुरुआत ई. के. मावलोंग ने की थी।
दल का ध्वज तीन ऊर्ध्वाधर रंगों का होगा जिसमें लाल रंग ध्वज स्तंभ के सबसे निकट बाएँ छोर पर, तोता हरा रंग सबसे दाहिनी ओर और सफेद रंग मध्य में क्रमशः साहस, वीरता और बलिदान (लाल रंग का लाल) को दर्शाता है। ईमानदारी, ईमानदारी, अखंडता (श्वेत) और आशा, कड़ी मेहनत, उत्तरजीविता (हरा)।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
58

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल

United People's Party Liberal

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (संक्षिप्त यूपीपीएल) असम में स्थापित एक राजनीतिक दल है। पार्टी का मुख्यालय कोकराझार टाउन में है। प्रमोद बोरो की अध्यक्षता में 2020 बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद चुनाव में पार्टी ने सक्रिय रूप से भाग लिया था। इससे पहले पार्टी का नेतृत्व पूर्व सांसद उरखाओ गवारा ब्रह्मा कर रहे थे।

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
59

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी

YSR Congress Party
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी या युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (शाब्दिक अर्थ: युवा, श्रम और किसान कांग्रेस पार्टी) भारत में एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में है । यहआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी (लोकप्रिय जाना जाता है के रूप में वाईएसआर) के पुत्र पूर्व वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी द्वारा 2011 में स्थापित किया गया था .

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
60

ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी

Zoram Nationalist Party

ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी को भारत के मिज़ोरम में राज्य की राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है। पार्टी को पहले मिजो नेशनल फ्रंट (राष्ट्रवादी) के रूप में जाना जाता था। इसका नेतृत्व पूर्व सांसद लालदूहोमा कर रहे हैं। एमएनएफ (एन) का गठन 1997 में मिजो नेशनल फ्रंट में विभाजन के जरिए किया गया था।
पार्टी ने 2003 और 2008 के राज्य चुनावों में राज्य विधानसभा में 2 सीटें जीतीं। ज़ोरम नेशनल पार्टी का अब ज़ोरम जन आंदोलन में विलय कर दिया गया है।

ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
अगर आपको इस सूची में कोई भी कमी दिखती है अथवा आप कोई नयी प्रविष्टि इस सूची में जोड़ना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें |

Keywords:

भारत में राजनीतिक दलों की सूची भारतीय राजनीतिक दल भारत में सभी राजनीतिक दलों की सूची 2023
Soniya Pandey

Soniya Pandey