राजनीति दुनिया में सबसे पुराना व्यवसायों में से एक है। जबकि अभिनय एक सदी पुराना पेशा है। लेकिन एक आदमी के लिए इसमें प्रवेश अन्य व्यवसायों की तुलना में काफी आसान है। भारत के इतिहास में कई ऐसे अभिनेता/अभिनेत्री हैं, जो अभिनय में एक महान पारी के बाद राजनीति के क्षेत्र में आ गए हैं। कहते हैं कि हमें हमेशा वही करना चाहिए जो कि हमें दिल से पसंद है। एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति के अनुसार अगर कोई भ्रम में है कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में सबसे अच्छा है कि वो अपने दिल की सुने और उसका पालन करे। एक अभिनेता ऐसा व्यक्ति होता है, जो पात्रों का किरदार निभाता है। वो पात्र या तो काल्पनिक होते हैं या समाज की कुछ घटनाओं से प्रेरित होते हैं। एक अच्छा अभिनेता वही है जो कुछ भी करता है, अपने दिल से करता है। अभिनय सीखा जा सकता है या ये एक प्रतिभा हो सकती है, जो किसी व्यक्ति के साथ पैदा होती है। दूसरी तरफ राजनीति पूरी तरह से अलग है। क्योंकि इसमें व्यक्ति को बहुत ही चतुर और हेरफेर वाला होना चाहिए।
जयललिता जयराम - Jayalalithaa
25Votesये कहना गलत नहीं होगा कि जो भी बॉलीवुड अभिनेता/अभिनेत्री राजनीति में आ गए, उन सभी में ये सबसे शक्तिशाली हैं। अम्मा कही जाने वाली जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 में हुआ था। इन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की लगभग 140 से अधिक फिल्मों में काम किया । जीवन के अंतिम क्षणों में ये तमिलनाडु की मुख्यमंत्री । ये तमिलनाडु की 5 बार मुख्यमंत्री रहीं, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। और भारत में ये सबसे शक्तिशाली और सबसे मजबूत व्यक्तियों में शामिल थीं ।
हेमा मालिनी - Hema Malini
19Votesइनको बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के रूप में जाना जाता है। इस 67 साल की अभिनेत्री का जन्म 16 मई 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। हेमा धर्मेन्द्र की पत्नी हैं और इन्होंने अपने समय में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। इन्हें इनकी अविश्वसनीय सुंदरता और नृत्य कौशल के लिए जाना जाता है। इन्हें बागवान और अन्य फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहा गया है। इसके अलावा हेमा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इन्हें 2009 में भाजपा ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना तथा 2014 में मथुरा से लोकसभा सांसद चुनी गयीं ।
राज बब्बर - Raj Babbar
19Votesवैसे तो राज बब्बर बॉलीवुड में अपने समकालीन अभिनेताओं की अपेक्षा एक बड़े अभिनेता नहीं थे। लेकिन इन्होंने जो कुछ भी किया इनके काम में इनकी सराहना हुई। इनका जन्म 23 जून 1952 में हुआ था। इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। ये फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिष्ठित राजनेता हैं। इसके अलावा ये जनता दल और समाजवादी पार्टी सहित अन्य 3 राजनीतिक दलों के सदस्य भी रह चुके हैं। हालांकि बाद में इन्हें निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद ये कांग्रेस में शामिल हो गए।
विनोद खन्ना - Vinod Khanna
17Votesविनोद खन्ना भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में हुआ था। हालांकि ये राजनीति में उतने सफल नहीं हुए, जितने कि ये अपने फिल्म कैरियर के रूप में सफल हुए थे। क्योंकि ये चुनाव लड़ते समय किये हुए वादों को निभाने में असफल रहे। ये 69 वर्षीय अभिनेता एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। 2002 में कल्चर और टूरिज़्म मिनिस्टर बने और अपने जीवन के अंतिम समयकाल में गुरदासपुर से सांसद रहे ।
चिरंजीवी - Chiranjeevi
17Votesकोनीदेला शिव शंकर वर प्रसाद जिन्हें की मेगास्टार चिरंजीवी के नाम से जाना जाता है ,मशहूर तेलुगु फिल्मस्टार हैं | 150+ तेलुगु, हिंदी, तमिल व् अन्य भाषाओँ की फिल्मों में कम कर चुके चिरु 2009-12 में आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायक , 2012-14 में पर्यटन मंत्री तथा उसके बाद से अब तक राज्य सभा में सांसद है | 2000 में सर्वाधिक करदाता होने के कारण इन्हें सम्मान पुरुस्कार भी दिया गया | एक अच्छी छवि वाले नेता के रूप में इन्हें जाना जाता है |
एन टी रामा राव - N T Rama Rao
15Votesनन्दमुरी तारक रामा राव अथवा एन.टी.आर. के नाम से मशहूर रहे तेलुगु फिल्म अभिनेता का जन्म 28 मई 1933 को हुआ | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक रहते हुए इन्होने तीन बार फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार जीता | केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीती में भी इन्होने खूब नाम कमाया | 1983 से 1995 के मध्य तीन बार आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे | 18 जनवरी सन 1996 को इनका निधन हो गया |
जयाप्रदा - Jaya Prada
14Votesजयाप्रदा दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस 53 वर्ष की अभिनेत्री ने बॉलीवुड की फिल्मों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनका जन्म 1 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। इन्होंने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों सहित कई क्षेत्रीय फिल्में भी की हैं। 1994 में एनटीआर द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद ये तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद 1996 में इन्हें आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था। इन्होंने 2004 और 2009 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सीट जीती, हालांकि ये 2014 के आम चुनावों में सीट हार गईं।
अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्न सिन्हा 70 साल के हो चुके हैं। इनका जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना में हुआ था। बॉलीवुड में इनको इनके एक बहुत ही प्रसिद्द डायलाग “खामोश” के लिए भी जाना जाता है। इन्होंने बिहार के पटना साहब निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए शेखर सुमन को हराने के बाद से राजनीति की शुरुआत की थी। अटल बिहारी की सरकार में ये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे। 2009 में इन्हें 15वीं लोकसभा में चुना गया था। इसके अलावा 2014 में इन्हें फिर से चुना गया।
स्मृति ईरानी - Smriti Irani
11Votes'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मशहूर टेलीविजन अदाकारा स्मृति इरानी ने छोटे पर्दे को छोड़ सन 2011 में राजनीती में कदम रखा | तब वे राज्य सभा के लिए गुजरात से चुनी गयीं | इसके बाद 2014 में हालाँकि अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गयीं लेकिन इसके बावजूद भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय , फिर सूचना प्रसारण मंत्रालय और फ़िलहाल वस्त्र मंत्रालय संभाल रहीं है |
किरण खेर - Kirron Kher
10Votesये खूबसूरत 60 साल की अभिनेत्री बहुत ही प्रतिभावान अनुपम खेर की पत्नी हैं। इनका जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों और कुछ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं की हैं। इन्होंने प्रशंसकों और आलोचकों की प्रशंसा और मूल्यांकन भी हासिल किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हें चंडीगढ़ से सांसद के रूप में चुना गया है।