सलमान खान एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की।
साजन - Saajan
4Votesसाजन एक बॉलीवुड की फिल्म है, जो 1991 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक लौरेंस डिसूज़ा हैं। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सलमान ख़ान और रीमा लागू थे। इस फिल्म को अभी तक इसके रोमांटिक और सदाबहार गानों के लिए याद किया जाता है।
इस फिल्म के कुछ बेहतरीन गाने-
- देखा है पहली बार
- तुमसे मिलने की तमन्ना है
- मेरा दिल भी कितना पागल है
- बहुत प्यार करते हैं
- जियें तो जियें कैसे
- तू शायर है
सुल्तान - Sultan
3Votesसुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं।- टाइगर ज़िन्दा है'| 22 दिसमबर 2017 को रीलीज भारतीय अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म है। यह 2012 में आई फ़िल्म एक था टाइगर का दुसरा भाग है और टाइगर की दूसरी फ़िल्म श्रृंखला है। यह फ़िल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई है। फ़िल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ मे नज़र आये।
जय हो - Jai ho
2Votesजय हो 2014 में प्रदर्शित भारत की हिन्दी एक्शन नाटक फ़िल्म है जिसके निर्देशक सुहेल ख़ान एवं निर्माता सुनील लुल्ला के साथ सुहेल ख़ान हैं। इसमें सलमान ख़ान और नवोदित कलाकार डैज़ी शाह के साथ साना खान और सुनील शेट्टी ने प्रमुख अभिनय किया है। फ़िल्म में तबु ने सलमान की बहन का अभिनय किया है जबकि डैनी डेन्जोंगपा ने मुख्य खलनायक की भूमिका में अभिनय किया है। फ़िल्म 2006 की तेलुगू फ़िल्म स्टालिन की पुनर्कृत्ति है। फ़िल्म 24 जनवरी 2014 को जारी की गई।चल मेरे भाई - Chal Mere Bhai
2Votesचल मेरे भाई 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। यह करिश्मा की चौथी लगातार फिल्म थी जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था।मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी।
यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते।
हम आपके हैं कौन एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्माण सूरज बड़जात्या ने 1994 में किया था। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को 5 अगस्त 1994 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद यह उस समय की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 5 अगस्त 2018 को इसने अपने 24 साल पूरे कर लिए हैं।
- बजरंगी भाईजान भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
रेस 3 - Race 3
1Votesरेस 3भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने और निर्माण टिप्स फिल्म्स व सलमान खान फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेज़ी शाह आदि हैं। ये 2008 में बनी रेस फिल्म की तीसरी कड़ी है। ये फिल्म 15 जून 2018 को सिनेमाघरों में ईद के दिन प्रदर्शित की गई।ट्यूबलाइट - Tubelight
1Votesट्यूबलाइट कबीर खान द्वारा निर्देशित एक भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता कबीर खान और सलमान खान हैं। सलमान खान तथा झू झू अभिनीत इस फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय की है। सलमान खान ने एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे चीन की एक लड़की से प्यार हो जाता है।- प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड में बनी हिन्दी भाषा की एक फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में सलमान खान और सोनम कपूर हैं। यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
किक - kick
1Votesकिक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह 2009 में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म 25 जुलाई 2014 को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में 28 करोड़ रूपए कमा लिए।फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए [3 ] सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। [4] [ 5] सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।भारत - Bharat
1Votesभारत (transl. India) अली अब्बास ज़फ़र द्वारा लिखित और निर्देशित एक 2019 भारतीय हिन्दी-भाषा की ड्रामा फिल्म है। यह अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निखिल नमित और सलमान खान द्वारा बैनर रील लाइफ प्रोडक्शंस, सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज़ के तहत संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ हैं। यह एक आम आदमी के दृष्टिकोण से भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास का पता लगाता है, और 8 से 70 वर्ष की आयु तक उसके जीवन का अनुसरण करता है। 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर पर आधारित, भारत के लिए प्रमुख फोटोग्राफी अप्रैल 2018 में शुरू हुई। शूटिंग अबू धाबी, स्पेन, माल्टा, पंजाब और दिल्ली जैसे स्थानों पर हुई। प्रियंका चोपड़ा फिल्मांकन शुरू करने के बाद भूमिका से बाहर होने के बाद, निक जोनास के साथ आसन्न सगाई के लिए, कैफ जल्द ही कलाकारों में शामिल हो गईं। मार्च 2019 में फिल्मांकन समाप्त हुआ। फिल्म के साउंडट्रैक को विशाल-शेखर द्वारा संगीतबद्ध किया गया था, जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे थे और इसे टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ किया गया था। भारत को भारत में नाटकीय रूप से 5 जून 2019 को ईद-उल-फितर के अवसर पर रिलीज़ किया गया था। इसे क्रिटिक्स से मिश्रित समीक्षा मिली, प्रशंसा के साथ कैफ के प्रदर्शन का निर्देशन किया गया, जबकि गति, ज़फर के अनुकूलन और पटकथा की आलोचना हुई। इस फिल्म ने पहले दिन ₹42.30 करोड़ की कमाई की, जो खान की सबसे बड़ी ओपनिंग डे रिलीज़ थी। यह दुनिया भर में कुल ₹325.58 करोड़ (US$47.53 मिलियन) की व्यावसायिक सफलता के साथ उभरा।बीवी हो तो ऐसी 1988 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसको लिखित और निर्देशित जे॰ के॰ बिहारी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में रेखा, फारूक शेख और बिन्दू हैं। संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। यह सलमान ख़ान (आवाज किसी और ने डब की) और रेणु आर्य की पहली फ़िल्म है।
बाग़ी - Baaghi
1Votesबाग़ी 1990 की दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें सलमान खान और नगमा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में किरन कुमार, शक्ति कपूर और मोहनीश बहल हैं जिन्होंने नकारात्मक भूमिकाएँ अदा की। यह फिल्म नगमा की सबसे पहली फिल्म है।
सनम बेवफ़ा - Sanam Bewafa
1Votesसनम बेवफ़ा 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन सावन कुमार टक ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, चाँदनी, प्राण और डैनी डेनजोंगपा ने मुख्य किरदार निभाया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 जनवरी 1991 को दिखाया गया और इसका बाद में बंगाली भाषा में "डेन मोहोर" नाम से फिल्म बनाया गया, जो 3 मार्च 1995 को दिखाया गया।
पत्थर के फूल 1991 की अनंत बालानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। सलमान खान इसमें अंडरवर्ल्ड गिरोह से लड़ने वाले पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं। रवीना टंडन (उनकी पहली फिल्म) प्रमुख महिला भूमिका निभाती हैं। जबकि विनोद मेहरा, किरण कुमार, रीमा लागू और मनोहर सिंह सहायक भूमिकाओं में शामिल हैं। विनोद मेहरा इस फिल्म की रिलीज से पहले गुजर गए थे। उनकी आवाज सचिन खेडेकर द्वारा डब की गई।
करन अर्जुन - Karan Arjun
1Votesकरन अर्जुन 1995 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत मुख्य अभिनेता हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद यह 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।
औज़ार - Auzaar
1Votesऔज़ार 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
हम साथ साथ हैं 1999 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और लिखित हिन्दी भाषा की फिल्म है। राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा इसे निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबु, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि आलोक नाथ, रीमा लागू, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर सहायक भूमिका में हैं। यह साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
गर्व - Garv
1Votesगर्व 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
दबंग 2 - Dabangg 2
1Votesदबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित 2012 की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह 2010 की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है।
2010 में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग 9 मार्च 2012 को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी।
8 नवंबर 2012 को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और 10 नवंबर 2012 को खान के रियलिटी शो बिग बॉस 6 पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 21 दिसंबर 2012 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग 58 करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह 2012 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है।
दबंग 3 - Dabangg 3
1Votesदबंग 3 एक भारतीय हिंदी - भाषा एक्शन फिल्म है प्रभु देवा द्वारा निर्देशित है।
कुर्बान - Kurbaan
0 Votesकुर्बान 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें सलमान ख़ान और अपनी पहली फिल्म में आयशा जुल्का हैं। यह हिंसा की पृष्ठभूमि वाली एक प्रेम कहानी है। फिल्म में सुनील दत्त और कबीर बेदी, क्रमशः डकैत और एक शीर्ष पुलिस वाले के रूप में एक दूसरे के खिलाफ है। उनके बच्चे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और इस तरह दोनों के बीच एक बड़ा दूसरा टकराव शुरू हो जाता है।
लव - Love
0 Votesलव 1991 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
सूर्यवंशी - Suryavanshi
0 Votesसूर्यवंशी 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
एक लड़का एक लड़की 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और नीलम मुख्य भूमिकाओं में है।
जागृति - Jaagruti
0 Votesजागृति सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिका में सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं।
निश्चय - Nishchaiy
0 Votesनिश्चय 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
चन्द्रमुखी - Chandra Mukhi
0 Votesचन्द्रमुखी 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
दिल तेरा आशिक - Dil Tera Aashiq
0 Votesदिल तेरा आशिक लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुपम खेर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में हैं।
अंदाज़ अपना अपना 1994 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल हैं। महमूद, गोविन्दा और जूही चावला ने अतिथि उपस्थिति दर्ज की है। फिल्म 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। फ़िल्म अपने समय में फ्लॉप हुई थी। लेकिन अब इसे काफी पसंद किया जाता है और ऐतिहासिक छाप वाली फ़िल्म माना जाता है।
चाँद का टुकड़ा 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संगदिल सनम - Sangdil Sanam
0 Votesसंगदिल सनम 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
वीरगति - Veergati
0 Votesवीरगति 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
मझधार - Majhdhaar
0 Votesमझधार 1996 में जारी हुई हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म के कलाकारों में सलमान खान, मनीषा कोइराला और राहुल रॉय शामिल हैं।
खामोशी: दि म्युज़िकल 1996 में बनी हिन्दी भाषा की संगीतमय नाट्य फिल्म है। इसमें नाना पाटेकर, मनीषा कोइराला, सलमान ख़ान, सीमा बिस्वास और हेलन ने भूमिका निभाई और इससे संजय लीला भंसाली ने निर्देशन की शुरुआत की। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते।
जीत - Jeet
0 Votesजीत 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, सनी देओल और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। अमरीश पुरी, दलीप ताहिल और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में हैं। जबकि तबु विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखाई दी हैं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी।
दुश्मन दुनिया का 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
जुड़वा - Judwaa
0 Votesजुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। जुड़वा डेविड धवन और सलमान ख़ान की एक साथ पहली फ़िल्म थी।
प्यार किया तो डरना क्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। ये सुहेल ख़ान द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में उनके वास्तविक जीवन के भाई सलमान खान और अरबाज़ ख़ान के साथ काजोल और धर्मेन्द्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। जारी होने पर फिल्म सफल और लोकप्रिय रही थी।
जब प्यार किसी से होता है 1998 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म दीपक सरीन द्वारा निर्देशित और हनी ईरानी द्वारा लिखी गई है। फिल्म में सलमान खान को लड़कीबाज़ के रूप में दिखाया गया है और ट्विंकल खन्ना उसके पहले असली प्यार के रूप में चित्रित किया गया है। आदित्य नारायण सलमान के पहले अज्ञात बेटे का किरदार निभाते हैं। फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था और हिट की श्रेणी में रही थी।
बंधन - Bandhan
0 Votesबंधन 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
जानम समझा करो 1999 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान ख़ान, उर्मिला मातोंडकर प्रमुख भूमिका निभाते हैं, जिसमें शक्ति कपूर, शम्मी कपूर और मोनिका बेदी सहायक भूमिका निभाते हैं। ये फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही थी।
बीवी नं॰ 1 - Biwi No.1
0 Votesबीवी नं॰ 1[note 1] 1999 में बनी डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तबु हैं। सैफ अली खान की विशेष उपस्थिति है। यह कल्पना अभिनीत 1995 की तमिल फिल्म साथी लीलावथी की रीमेक है।
हम दिल दे चुके सनम 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय हैं। इस फिल्म की कहानी वो सात दिन (1983) से मिलती है। इसका फिल्मांकन गुजरात और बुडापेस्ट, हंगरी में हुआ। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। फिल्म सुपर हिट रही थी।
हैलो ब्रदर - Hello Brother
0 Votesहैलो ब्रदर 1999 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान ख़ान और रानी मुखर्जी हैं। इसका निर्देशन सलमान के भाई सुहेल ख़ान ने किया।
दुल्हन हम ले जायेंगे 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। अभिनेता सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत ये फिल्म 1960 की एक फूल चार काँटे से प्रेरित है। फिल्म टिकट खिड़की पर "हिट" रही थी।
हर दिल जो प्यार करेगा सन् 2000 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी हैं और साथ ही इसमें शाहरुख खान की विशेष उपस्थिति है। आलोचकों ने इसकी अत्यधिक सराहना की और सलमान खान-साजिद नाडियाडवाला (निर्माता) सहभागिता की ये लगातार तीसरी हिट फिल्म हुई। यह साल का चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
Kahin Pyaar Na Ho Jaaye (transl. Beware, you might fall in love) is a 2000 Indian Hindi-language romantic comedy film starring Salman Khan and Rani Mukerji and directed by K.Muralimohana Rao.
चोरी चोरी चुपके चुपके 2001 की हिन्दी भाषा की रूमानी नाट्य फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान ख़ान, रानी मुखर्जी और प्रीति ज़िंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म स्थानापन्न मातृत्व के विषय पर केन्द्रित है। जारी होने पर यह एक व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी और 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का मुम्बई के आपराधिक गिरोह से सम्बंध पाया गया था। इसका संगीत भी लोकप्रिय रहा था और इसकी एल्बम 2001 छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली रही।
तुमको ना भूल पायेंगे 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
हम तुम्हारे हैं सनम 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित है। यह करण अर्जुन (1995) के बाद सलमान खान और शाहरुख खान की मुख्य पात्र वाली दूसरी फिल्म है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं।
ये है जलवा - Yeh Hai Jalwa
0 Votesये है जलवा 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
तेरे नाम - Tere Naam
0 Votesतेरे नाम एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने और निर्माण सुनील मंचन्दा व मुकेश तलरेजा ने किया था। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अपनी पहली हिन्दी फिल्म में भूमिका चावला हैं। यह सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2003 में प्रदर्शित हुई। यह एक तमिल भाषा में बनी फिल्म सेतु (1999) का पुनः निर्माण है।
बाग़बान - Baghban
0 Votesबाग़बान 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया है। इसके निर्माता बी आर चोपडा हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अमिताभ बच्चन, हेमामालिनी, सलमान ख़ान, परेश रावल, महिमा चौधरी, रिमी सेन और असरानी ने कार्य किया है।
मुझसे शादी करोगी 2004 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं। यह अक्षय और प्रियंका की अंदाज़ (2003) के बाद एक साथ दूसरी फिल्म है। सहायक कलाकारों में अमरीश पुरी, कादर ख़ान, सतीश शाह और राजपाल यादव शामिल हैं। कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने विशेष उपस्थिति दर्ज की।
इस फिल्म को को सकारात्मक समीक्षा कलाकारों के प्रदर्शन, संगीत, छायांकन, कला दिशा, परिधान और स्टाइल के लिए प्राप्त हुई। 30 जुलाई 2004 को जारी यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी, जो साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसको फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में क्रमशः तीन और दस नामांकन प्राप्त हुए थे।
फिर मिलेंगे - Phir Milenge
0 Votesफिर मिलेंगे 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
दिल ने जिसे अपना कहा 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
लकी - Lucky
0 Votesलकी 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह रूस में युद्ध के दौरान की दो प्रेमियों की कहानी है। इसे राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में सलमान ख़ान और स्नेहा उल्लाल किरदार निभाते हैं।
मैंने प्यार क्यूँ किया 2005 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन डेविड धवन द्वारा किया गया और सलमान ख़ान, सुष्मिता सेन, कैटरीना कैफ़ और सुहेल ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अरशद वारसी, बीना काक, राजपाल यादव और ईशा कोपिकर सहायक भूमिकाओं में हैं। जारी होने पर फिल्म व्यावसायिक सफलता रही थी और ये कैटरीना कैफ़ की पहली सफल फिल्म है।
नो एन्ट्री - No Entry
0 Votesनो एन्ट्री 2005 में बनी हिन्दी भाषा का एक हास्य चलचित्र है। इसके निर्देशक अनीस बाज्मी और निर्माता बोनी कपूर हैं। इसमें मुख्य भुमिका में हैं - सलमान खान, अनिल कपूर, फ़रदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेठली, ईशा देओल और बिपाशा बसु। समीरा रेड्डी विशेष भूमिका में हैं। यह चलचित्र को एक तमिल चलचित्र चार्ली चैपलिन पर आधारित है।
क्योंकि - Kyon Ki
0 Votesक्योंकि 2005 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और मुख्य भूमिकाओं को सलमान ख़ान, करीना कपूर, रिमी सेन, जैकी श्रॉफ और ओम पुरी द्वारा निभाया गया है। ये फिल्म 1986 की प्रियदर्शन द्वारा ही निर्देशित मलयालम फिल्म थलेवट्टम की रीमेक है।शादी करके फँस गया यार 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
सावन - Saawan
0 Votesसावन 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
बाबुल - Baabul
0 Votesबाबुल 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
जानेमन - Jaan-E-Mann
0 Votesजानेमन 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
सलाम-ए-इश्क़ - Salaam-e-Ishq
0 Votesसलाम-ए-इश्क 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
पार्टनर - Partner
0 Votesपार्टनर 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
सांवरिया - Saawariya
0 Votesसांवरिया फ्योदोर दोस्तोयवस्की के उपन्यास सफ़ेद रातें पर आधारित चलचित्र है।
मैरीगोल्ड - Marigold
0 Votesमैरीगोल्ड 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
गॉड तुस्सी ग्रेट हो 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
हीरोज - Heroes
0 Votesहीरोज़ एक 2008 की भारतीय हिंदी फ़िल्म है, जो समीर कार्णिक द्वारा निर्देशित और मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, सलमान खान, बॉबी देओल, प्रीति ज़िंटा, सोहेल खान, वत्सल शेठ, शहाब खान और डीनो मोरिया द्वारा अभिनीत है। फिल्म को असीम अरोड़ा ने लिखा है। हालाँकि शुरुआत में इसे 6 जून 2008 को रिलीज़ किया गया था, लेकिन इसे 24 अक्टूबर 2008 को, दिवाली की छुट्टी के शुरुआती सप्ताहांत में धकेल दिया गया था। 22 नवंबर 2008 को हीरोज की स्क्रिप्ट को मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की अकादमी का हिस्सा बनने के लिए कहा गया था।
युवराज - Yuvvraaj
0 Votesयुवराज (अंग्रेजी: प्रिंस) सुभाष घई द्वारा निर्देशित और निर्मित 2008 की भारतीय ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान, बोमन ईरानी, अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह हॉलीवुड फिल्म रेन मैन (1988) से प्रेरित है। युवराज तीन भाइयों के एक खंडित परिवार की एक संगीतमय कहानी है जो एक दूसरे को अपने पिता के धन को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। निर्देशक के अनुसार, फिल्म समकालीन युवाओं के अहंकार और अति आत्मविश्वास के बारे में है। यह फ़िल्म 21 नवंबर 2008 को रिलीज़ हुई थी। हालाँकि इस फ़िल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स-ऑफिस पर धमाका हुआ, इसकी स्क्रिप्ट 2009 में अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में जोड़ी गई।
वांटेड - Wanted
0 Votesवांटेड एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने और निर्माण बोनी कपूर ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, आयशा टाकिया, प्रकाश राज, विनोद खन्ना, महेश मांजरेकर आदि ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में सलमान खान ने एक आईपीएस अफसर की भूमिका निभाई है। ये फिल्म एक तेलुगु फिल्म पोक्किरि का रिमेक है, जो तमिल फिल्म देवा की रीमेक है।
मैं और मिसेज खन्ना 2009 की एक बॉलीवुड फ़िल्म है।
लन्दन ड्रीम्स - London Dreams
0 Votesलन्दन ड्रीम्स 2009 की एक बॉलीवुड फ़िल्म है।
वीर - Veer
0 Votesवीर 2010की एक इतिहास निर्धारित काल्पनिक फिल्म है। जिसके डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। इसके मुख्य नायक नायिका सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, सोहेल ख़ान, जैकी श्रॉफ और ज़रीन खान हैं। इस फिल्म के लेखक स्वयं सलमान खान ही हैं। तथा इसके हेतु सेट 1825 के ब्रिटिश शासन के दौरान राजस्थान में हुए पिंडारी हमलों का बनाया गया। यह फिल्म 22 जनवरी 2010 को रिलीज हुई।
दबंग - Dabangg
0 Votesदबंग (अंग्रेज़ी: Dabangg) 2010 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन 10 सितम्बर 2010 को 1600 पद्रों पर रिलीज़ किया गया था।
फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है।
रेडी - Ready
0 Votesरेडी 2011 की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसके निर्देशक अनीस बज़्मी हैं। सलमान खान तथा असिन अभिनीत, इस फ़िल्म में परेश रावल, आर्य बब्बर तथा महेश मांजरेकर सहायक भूमिकाओं में, तथा संजय दत्त, ज़रीन खान, अजय देवगन, कंगना राणावत तथा अरबाज़ ख़ान अतिथि भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 2008 की श्रीनू वैतला द्वारा निर्देशित इसी नाम की तेलुगु फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें राम और जेनेलिया मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म में संगीत प्रीतम ने, जबकि पार्श्व संगीत संदीप शिरोडकर ने दिया है।
5 अप्रैल 2011 को फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसके दस दिन बाद 15 अप्रैल 2011 को इसका ट्रेलर जारी किया गया था। फ़िल्म 3 जून 2011 को भारत भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। अपनी रिलीस पर यह फ़िल्म प्रथम दिन, तथा प्रथम सप्ताहांत में दबंग के बाद दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। बॉडीगार्ड के बाद यह 2011 कि दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।
बॉडीगार्ड - Bodyguard
0 Votesबॉडीगार्ड (अंग्रेज़ी: Bodyguard) 2011 में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्दकी द्वारा किया गया है। यह निर्देशक द्वारा इसी नाम की फ़िल्म का तीसरा रीमेक है जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने किया है और सलमान खान व करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर और हजेल कीच अन्य भूमिकाओं में है। बॉडीगार्ड को ईद के दिन 31 अगस्त 2011 को 2,250 परदो पर 70 शहरों मे रिलिज किया गया था।
फ़िल्म ने रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड तोड़े. रिलीज़ के पहले दिन ही यह पहले दिन की उच्चतम कमी वाली फ़िल्म बन गई। फ़िल्म ने पहले हफ्ते में INR100.10 करोड कमाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
एक था टाइगर - Ek Tha Tiger
0 Votesएक थाटाइगर 2012 में बनी हिन्दी रोमांस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसमे सलमान खान और कैटरिना कैफ मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपरा द्वारा व निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। यह फ़िल्म पूर्व रॉ जासूस रविन्द्र कौशिक के जीवन को आधार लेकर बनायी गयी लेकिन विवादों से बचने के लिए कहानी में बदलाव किया गया।