भारतीय पेंट कंपनी के बारे में बताया गया है जो आपके घर की दीवारों को सुन्दर तथा पानी व धूप से सुरक्षित रखते है आपको इन पेंट कंपनी के बारे में जानना चाहिए। भारत में घरेलू पेंट उद्योग की अनुमानित लागत करीब 50,000 करोड़ रुपये है। कई सारी कम्पनिया घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले पेंट्स को बनाती और बेचती है। पेंट हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है क्योंकि हम उनका अपने घरों और आसपास की बनावट को सजाने के लिए उपयोग करते हैं। ये पेंट्स घर की दीवारों, छत और अन्य सतहों को सुंदर बनाते हैं। घरों में हम सजावटी पेंट का उपयोग करते हैं जो आम तौर पर कई तरह के पिगमेंट से बने होते हैं। इन पिगमेंट्स पर ही पेंट की कीमत निर्भर करती है। यहाँ शीर्ष भारतीय पेंट कंपनियों की सूची दी गई है। इन कंपनियों का व्यापार हजारो करोड़ो का है और ये अपने प्रचार प्रसार के लिए महंगे विज्ञापन बनवाती है जिसमे उतने ही महंगे सेलेब्रिटीज़ होते हैं। कहने की जरुरत नहीं है कि पेंट एक हाइली कॉम्पिटिटिव प्रोडक्ट और हर कंपनी इसको बढ़िया से बढ़िया विपणन रणनीति से बेचना चाहती है।

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड भारत में स्थित एक भारतीय पेंट कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है और भारत में इसकी 14 विनिर्माण इकाइयाँ हैं, 2 नेपाल में, 1 पोलैंड और रूस में है। इसकी हावड़ा और रिश्रा, अरिनसो, तलोजा, नलतोली, गोवा, देवला, हिंदूपुर, जेजुरी, जम्मू, पुदुचेरी और उद्योगनगर में विनिर्माण इकाइयाँ हैं।

एशियन पेंट्स लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। ये कम्पनी, रंग, घर की सजावट, फिटिंग से संबंधित उत्पादों और संबंधित सेवाएं प्रदान करने, निर्माण, बिक्री और वितरण के व्यवसाय में लगी हुई है। एशियन पेंट्स भारत की सबसे बडी और एशिया की चौथी सबसे बडी रंगो की कम्पनी है। 2015 के अनुसार , भारतीय रंग उद्योग में 54॰1% के साथ इसका सबसे बड़ा बाजार हिस्सा है।

शालीमार पेंट्स बीएसई: 509874 एक भारतीय पेंट्स विनिर्माण कंपनी है। कंपनी सजावटी पेंट और औद्योगिक कोटिंग्स के निर्माण और विपणन में लगी हुई है। भारत की कुछ इमारतें और संरचनाएँ जैसे हावड़ा ब्रिज, राष्ट्रपति भवन, साल्ट लेक स्टेडियम, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और कई अन्य, शालीमार पेंट्स के साथ चित्रित किए जाते हैं।

मैसूर पेंट्स और वार्निश लिमिटेड भारत के मैसूर शहर में स्थित एक कंपनी है। यह भारत की एकमात्र कंपनी है जो अमिट स्याही का उत्पादन करने के लिए अधिकृत है, जिसका उपयोग चुनावों में कई बार लोगों को मतदान करने से रोकने के लिए किया जाता है। कंपनी का स्वामित्व और संचालन कर्नाटक सरकार द्वारा किया जाता है, जो श्री अनंता, पूर्व-मेयर मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन की अध्यक्षता में होता है।

कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड (अंग्रेजी में: Kansai Nerolac Paints Limited) (BSE: 500165, साँचा:Nse) (पहले जिसे गुडलास नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड (Goodlass Nerolac Paints Ltd) के नाम से जाना जाता था) मुंबई में स्थित भारत की ... अधिक पढ़ें