10 डरावने भारतीय स्थान

आप सभी ने बचपन में डरावने और भूतिया किस्सों के बारे में अपने बड़ों से सुना होगा कि फलां -फलां कूँए के पास, दूसरे मोहल्ले के उस बंद घर में झांकना नहीं, पेड़ के पास नहीं जाना या फिर कभी देर रात में उस रास्ते से होकर मत आना क्योंकि वहां भूत या प्रेत आत्माओं का साया है | हमने खुद तो कभी देखा नहीं लेकिन दूसरे बहुत सारे लोगो ने इतने डरावने और भयवाह किस्से सुनाए तो अंत में हमने मान ही लिया |

खैर ये तो गाँव घर के किस्से हुआ करते थे, लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो देशभर में अपने डरावने इतिहास के लिए जाने जाते हैं और उनके बारे में किस्से एक दो लोगों ने नहीं बताये बल्कि हजारों लोगों की मान्यताओं ने इन स्थानों को मानो आधिकारिक तौर पर ही भूतिया घोषित कर दिया है | तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में –


1

अग्रसेन की बावड़ी

अग्रसेन की बावड़ी 1

नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित अग्रसेन की बावड़ी एक संरक्षित पुरातात्विक स्थल है। महाभारत के पौराणिक पात्र एवं सूर्यवंशी राजा अग्रसेन ने इसका निर्माण करवाया था। इस बावड़ी में सीढ़ीनुमा कुएं में करीब 105 सीढ़ीयां हैं। आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ की शूटिंग के बाद यह प्लेस कपल्स और टूरिस्ट के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ। कई लोगों द्वारा इसे दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक बताया गया है। अग्रसेन की बावड़ी के बारे में कहा जाता है कि कभी इस बावड़ी का काला पानी लोगों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करता था। आज बावड़ी में पानी नहीं है परंतु यह कुआँ कई कबूतरों और चमगादडों का घर है।

अग्रसेन की बावड़ी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
2

भानगढ़ किला

भानगढ़ किला 2

राजस्थान के अलवर जिले के भानगढ़ में स्थित भानगढ़ किला जिसे भूतों का किला कहा जाता है। इस किले में पहुंचने के बाद से ही आपको वहां की फिजा में रहस्य और डर घुले हुए महसूस होंगे। अफवाहें तो यहां तक हैं कि यहां से आए दिन लोग गायब होते रहते हैं। इसे आम बोलचाल की भाषा में भूतों का भानगढ़ कहा जाता है। माना जाता है कि 16वीं शताब्दी में यह बसा था और 300 साल तक भानगढ़ खूब फलता रहा, लेकिन उसके बाद भानगढ़ कस्बा एक शाप के कारण एक रात में ही खंडहर में तब्दील हो गए थे। यहां रात के समय में रुकना कतई मना है। आज तक कोई भी इस जगह पर रात गुजारने की हिमाकत नहीं कर सका। इस किले में प्रवेश करने वालों को पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि वे सूर्यास्त के बाद इस किले ही नहीं अपितु इसके आस पास के इलाके में न आएं अन्यथा उनके साथ कुछ भी भयानक घट सकता है।

भानगढ़ किला के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
3

चर्च ऑफ थ्री किंग्स

चर्च ऑफ थ्री किंग्स 3

चर्च ऑफ थ्री किंग्स नामक चर्च गोवा में है और ये चर्च भी भूतिए जगहों में शामिल है। चर्च का नाम सुनते ही एक ऐसे स्थान का ख्याल आता हैं, जहां ईश्वर का वास होता है और इंसान अपनी सलामती के लिए प्रार्थना करता है। लेकिन गोवा का यह चर्च इस मामले में थोड़ा अलग है। लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने किसी अदृश्य शक्ति को महसूस किया है। ऐसा लगता है किसी ने उन्हें छुआ हो पर ये अदृश्य शक्ति कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है। ऐसा माना जाता है कि ये उन तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा है, जो अकेले शासन करना चाहते थे और लालच में आ कर एक-दूसरे को मार बैठे थे।

चर्च ऑफ थ्री किंग्स के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
4

जीपी ब्लॉक

जीपी ब्लॉक 4

भूत बंगले के नाम फेमस माल रोड पर स्‍थि‍त यूपी के मेरठ का जीपी ब्लॉक देश की बेहद डरावनी जगहों में एक है। ये बंगला भूत-प्रेत के किस्से और कहानियों की वजह से बहुत मशहूर है। यह कभी इलाके की शान हुआ करती थी, लेकिन आज ये जर्जर इमारत डर और खौफ का नाम बन चुकी है। चारों तरफ घना जंगल और बीच में तीन बंगले हैं। इस बंगले के बारे में लोग अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। कोई कहता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहने हुए एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखाई देती है। कुछ लोगों के मुताबिक, यहां चार लड़कों को घर के अंदर टेबल पर एक धीमी मोमबत्ती की रोशनी में बीयर पीते देखा जा चुका है।

जीपी ब्लॉक के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
5

शनिवार वाड़ा

शनिवार वाड़ा 5

शनिवार वाड़ा, पेशवाओं का महल पुणे शहर में ही स्थित है। मराठा साम्राज्य को बुलंदियों पर ले जाने वाले बाजीराव ने 1746 ई. में एक महल का निर्माण करवाया जो शनिवार वाड़ा के नाम से जाना जाता है। 1828 ई. में इस महल में आग लगी और महल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। यह आग कैसे लगी यह अपने आप में अब तक एक सवाल बना हुआ है। कहानियों के अनुसार, यहां पेशवा बालाजी बाजीराव के बेटे नारायण राव की आवाज गूंजती है जिसका बेदर्दी से कत्ल कर दिया गया था ताकि वह राजा न बन सके। आज भी रात के समय यहां मदद के लिए पुकारते एक बच्चे की दर्दनाक चीखें सुनाई देती हैं। अंधेरी रातों में यह महल और अधिक डरावना लगता है।

शनिवार वाड़ा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
6

डी’ सूजा चौल

डी’ सूजा चौल 7

मायानगरी मुंबई में माहिम के डी’ सुजा चौल के बारे में कहा जाता है कि इस चॉल के आस-पास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह भूतनी करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। एक रात कुएं से पानी लेने के लिए जब आई तो गलती से कुएं में गिर गई और कुएं में डूबकर इसकी मौत हो गई। लोग कहते हैं कि तब से यह महिला कुएं के आस-पास रोज रात को आती है। अब इस कुएं को बंद कर दिया गया है। ऐसा माना जाता है अक्सर रात में कई लोगों ने इस प्रेत आत्मा को देखा है लेकिन इस आत्मा को लोग अच्छी आत्मा के तौर देखते हैं। आज भी उस कुँए पर लोग प्रेतआत्मा के शान्ति के प्रार्थना करते हैं।

डी’ सूजा चौल के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
7

डूमास चौपाटी

डूमास चौपाटी 8

द विस्परिंग बीच के नाम से भी जाना जाने वाला दुमास बीच गुजरात के सूरत के पास स्थित है। इस जगह पर हिन्दू अंतिम संस्कार करने भी आते हैं। लोगों का मानना है कि जिन हिंदुओं का यहां अंतिम संस्कार किया जाता है, यहां उनका ही राज चलता है। कई टूरिस्टों के अनुसार उन्होंने हवा में कई बार ऐसी आवाजें सुनी हैं जो उन्हें आगे बढ़ने से मना करती हैं। और तो और, यहां पहुंच कर कुत्ते अचानक से खूंखार हो जाते हैं। यहां की रेत सफेद नहीं बल्कि काली होती है। स्थानीय लोग तो अकेले इस बीच पर दोपहर में भी जाने से डरते हैं। सूर्य अस्त होने के बाद अगर आप इस बीच पर गये, तो आपको चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई देंगी।

डूमास चौपाटी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
8

कुर्शियांग

कुर्शियांग 9

कुर्शियांग, पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। कुर्शियांग से लगती डॉव हिल से एक मिस्ट्री जुडी हुई है जो की इसे भारत के टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस की लिस्ट में शामिल कराती है। पश्चिम बंगाल के डॉव हिल में न जाने कितनी ही हत्याएं अब तक हो चुकी हैं। घने जंगलों से भरे इस इलाके में घुप्प अंधेरा रहता है। इस जंगल में इधर उधर इंसानो की हड्डियां दिखाई दे जाना एक आम बात है। इसलिए यहाँ के वातावरण में अजीब सी सिरहन और दर्द महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि दिसंबर से मार्च तक की छुट्टियों के दौरान उन्हें विक्टोरिया बॉयज स्कूल में पैरों कि आहट सुनाई देती है। एक लकड़हारे का तो यहाँ तक कहना है कि उसने जंगल में एक युवा लड़के की सर कटी लाश को चलते हुए देखा है जो की कुछ दूर जाकर पेड़ों में गायब हो गई थी।

कुर्शियांग के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
9

ब्रिज राज भवन पैलेस

ब्रिज राज भवन पैलेस 10

लगभग दो सौ साल पुराना ब्रिज राज भवन पैलेस राजस्थान के कोटा शहर में एक पुरानी हवेली है। इस होटल में देश दुनिया से पर्यटक आते हैं, लेकिन इसके अंदर कदम रखते ही एक आहट सी होती है। ब्रिज भवन में एक अंग्रेज रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन की आत्मा आज भी वास करती है। वो अंग्रेज जिसे भवन के सेंट्रल हॉल में उसके दो जुड़वां बेटों के साथ मार दिया गया था। इसके बाद से ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन की आत्मा इस पैलेस में भटक रही है। लोगों का कहना है कि अफसर का यह भूत किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन रात में ड्यूटी के दौरान अगर कोई गार्ड सोते हुए मिलता है, तो यह भूत उसे तमाचे रसीद कर ड्यूटी याद करा देता है और रात के समय सिगरेट पीने पर झन्नाटेदार थप्पर लगता है।

ब्रिज राज भवन पैलेस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
10

संजय वन

संजय वन 11

भूतों ने दिल्ली जैसे व्यस्त शहर को भी नहीं छोड़ा। दिल्ली कैंट का इलाका चारों ओर पेड़-पौधों से घिरा है। कहते हैं कि दिल्ली कैंट में संजय वन एक ऐसा इलाका है जो खूबसूरत पेड़-पौधों के अलावा एक महिला की भटकती आत्मा के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि यहां सफेद साड़ी में एक औरत नज़र आती है, जो कभी दिखाई पड़ती है तो कभी अचानक गायब हो जाती है। यदि आप अपनी कार से वहां गुजर रहे हैं तो वह कार के साथ-साथ उसी गति से चलती नज़र आती है। यह कई बार लिफ्ट मांगने के लिए गाड़ियों के दरवाजे को नॉक भी करती है। माना जाता है कि इस इलाके में ही इस महिला की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से उसकी आत्मा यूं ही भटक रही है।

संजय वन के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
अगर आपको इस सूची में कोई भी कमी दिखती है अथवा आप कोई नयी प्रविष्टि इस सूची में जोड़ना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें |

Keywords:

भारत के भूतहा स्थान भारत में सर्वाधिक भूतिया स्थान भारत में शीर्ष भूतिया स्थान प्रसिद्ध भारतीय भूतिया स्थान
List Academy

List Academy