
विन्सटन चर्चिल
विन्सटन चर्चिल(30 नवंबर, 1874-24 जनवरी, 1965) अंग्रेज राजनीतिज्ञ। द्वितीय विश्वयुद्ध, 1940-1945 के समय इंगलैंड के प्रधानमंत्री थे। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे वो सेना में अधिकारी रह चुके थे , साथ ही वह इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी थे । वह एकमात्र प्रधानमंत्री थे
जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उम्र के आख़िरी पडाव तक पहुंचते पहुंचते धीरे धीरे वह अपने सर के सारे बालों से हाथ धो बैठे थे ।
आर्मी कैरियर के दौरान चर्चिल ने भारत, सूडान और द्वितीय विश्वयुद्ध में अपना जौहर दिखाया था। उन्होने युद्ध संवाददाता के रूप में ख्याति पाई थी। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने ब्रिटिश सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया। विश्वयुद्ध से पहले वे गृहमंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रहे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वे लॉर्ड ऑफ एडमिरिल्टी बने रहे। युद्ध के बाद उन्हें शस्त्र भंडार का मंत्री बनाया गया। 10 मई 1940 को उन्हें युनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने धूरी राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई जीती। चर्चिल प्रखर वक्ता थे।
विन्सटन चर्चिल के बारे मे अधिक पढ़ें
विन्सटन चर्चिल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति
दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]
