उज्जयंत महल

त्रिपुरा में अगरतला स्थित उज्जयंत महल एक शाही महल है। यह महल एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। उज्जयंत पैलेस एक संग्रहालय और त्रिपुरा साम्राज्य का पूर्व महल है जो अगरतला में स्थित है, जो अब भारतीय राज्य त्रिपुरा की राजधानी है। महल का निर्माण महाराजा राधा किशोर माणिक्य देबबर्मा द्वारा 1899 और 1901 के बीच किया गया था और यह मुगल शैली से प्रेरित बगीचों से घिरी दो झीलों के किनारे पर स्थित है। यह अक्टूबर 1949 में त्रिपुरा के भारत में विलय तक सत्तारूढ़ माणिक्य राजवंश का घर था। इस महल को त्रिपुरा सरकार ने 1972-73 में शाही परिवार से खरीदा था।

उज्जयंत महल के बारे मे अधिक पढ़ें

उज्जयंत महल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :