स्वीडन

स्वीडन, यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है।

स्वीडन, उत्तरी यूरोप के बाल्टिक सागर और बोथनिया की खाड़ी के पश्चिम में स्थित है, जो इसे एक लंबी तटरेखा प्रदान करता है, और स्केंडिनेविया प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से को बनाता है। पश्चिम में स्कैंडिनेवियाई पर्वत श्रृंखला (स्कैंडरना) है, जो स्वीडन को नॉर्वे से अलग करती है। फिनलैंड इसकेउत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी डेनमार्क, जर्मनी, पोलैंड, रूस, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया के साथ समुद्री सीमाएं हैं, और यह ओरेसंड ब्रिज द्वारा डेनमार्क (दक्षिण-पश्चिम) से जुड़ी हुई है। इसकी नॉर्वे के साथ सीमा (1,69 किमी लंबी) यूरोप के भीतर सबसे लंबी है।

स्वीडन के बारे मे अधिक पढ़ें

स्वीडन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :