सोनू निगम

संघर्ष की मिसाल सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 में फरीदाबाद, हरियाणा, में हुआ। उन्होंने अपनी गायकी का करियर 4 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने संगीत का प्रशिक्षण हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से लिया है। उनके कई भारतीय पॉप एल्बम भी रिलीज हुए हैं और उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर काम भी किया है। शुरु के कुछ साल सोनू को अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उनकी चर्चा 2006 में कन्नड़ की फ़िल्म मुंगारू माले से शुरू हुई, इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते थे। अभी तक उन्होंने लगभग 10 अलग भाषाओँ में 2000 से भी ज्यादा की संख्या में गाने गाये हैं। उन्होंने अपने हर तरह के गाने को गाकर यह प्रमाणित कर दिया है कि कठिन परिश्रम सफलता का मार्ग प्रसस्त करता है।

इनके कुछ बेहतरीन गीत

  • मैं अगर कहूँ – फिल्म ओमशांतिओम
  • इन लम्हों के दामन में – फिल्म जोधाअकबर
  • चोरी कियारे जिया – फिल्म दबंग
  • छोटी छोटी रातें – फिल्म तुमबिन
  • तू मिलादे – फिल्म सावन

सोनू निगम के बारे मे अधिक पढ़ें

सोनू निगम को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष)

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष) 2

ख़ुशी, गम, उत्साहित या शांत मन – हर परिस्थिति में काम आता है संगीत | संगीत की कला को मूर्त रूप देने का कार्य करते हैं संगीतज्ञ – जिनमें कुछ वाद्य यंत्रों द्वारा संगीत का निर्माण करते हैं और कुछ अपनी आवाज़ का जादू उसमें मिलाकर एक गाने का निर्माण करते हैं और उसे अमर […]