सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान ख़ान (उर्दू: سلمان خان उच्चारण : səlˈmɑːn xɑːn, जन्म : 27 दिसम्बर 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते इन्होंने सन 1988 में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की थी। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (1991), हम आपके हैं कौन (1994) व हम साथ साथ हैं बीवी नं॰ 1 (1999) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। इन्होंने काले हिरण का शिकार किया था तथा सडक के किनारे सोए हुुुए आदमियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें माार दिया था।
1999 में ख़ान ने 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (1999), तेरे नाम (2003), नो एन्ट्री (2005) और पार्टनर (2007) शामिल हैं। 2017 में टाइगर जिंदा है ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह ख़ान ने खुद को हिंदी सिनेमा“Top Box Office Draws of Indian Cinema (using raw collections)”. International Business Overview Standard. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2007. के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (2009), दबंग (2010), रेड्डी (2011) और बॉडीगार्ड (2011) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (2014 फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर – 198 करोड़, दबंग-2 – 158 करोड़, बॉडीगार्ड – 142 करोड़, दबंग – 145 करोड़, Ready (2011 film) – 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) – 111 करोड़ है।
( मुख्य सूचना सलमान ख़ान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।)

सलमान ख़ान के बारे मे अधिक पढ़ें

सलमान ख़ान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]