पुल्लेला गोपीचंद

पुल्लेला गोपीचंद (इनका जन्म 16 नवम्बर 1973 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नगन्दला में हुआ) एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी हैं।
उन्होंने 2001 में चीन के चेन होंग को फाइनल में 15-12,15-6 से हराते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की। इस तरह से प्रकाश पादुकोण के बाद इस जीत को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए, जिन्होंने 1980 में जीत हासिल की थी। उन्हें वर्ष 2001 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
लेकिन बाद में, उनकी चोटों के कारण उनके खेल पर प्रभाव पड़ा और वर्ष 2003 में उनकी रैंकिंग गिर कर 126 पर आ गयी। 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।अब, वे गोपीचंद बैडमिन्टन अकादमी चलाते हैं। अब वे एक जाने माने कोच हैं जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। और सायना नेहवाल को एक बैडमिन्टन खिलाडी के रूप में उभारने में मुख्य हाथ उनका ही है। पुलेला गोपीचंद भारत के एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच हैं। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पुल्लेला गोपीचंद के बारे मे अधिक पढ़ें

पुल्लेला गोपीचंद को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 1

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]