
प्रणव मिस्त्री
प्रणव मिस्त्री (जन्म 14 मई 1981) एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और आविष्कारक हैं। वे सैमसंग में रिसर्च के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और थिंक टैंक टीम के प्रमुख हैं। वह अपने काम के लिए जाने-माने सिक्स्थ सेंस (कम्प्यूटर सिस्टम), सैमसंग गैलेक्सी गियर और प्रोजेक्ट बियॉन्ड में जाने जाते हैं। विश्व आर्थिक मंच ने मिस्त्री को 2013 में युवा वैश्विक नेता (यंग ग्लोबल लीडर) के रूप में सम्मानित किया था।
उनका जन्म पालनपुर, गुजरात, भारत में हुआ था। उन्होंने निर्मा इंस्टिट्यूट अव टेक्नॉलजी से कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक की, फिर वे डिज़ाइन में मास्टर्ज़ करने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (IIT-B) चले गए। बाद में वे पीएचडी करने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान चले गए।
Advertisements
प्रणव मिस्त्री के बारे मे अधिक पढ़ें
