
पंकज त्रिपाठी
5 सितम्बर 1976 को बिहार के एक छोटे से गाँव बेलसंड में पैदा हुए पंकज के माँ-बाप ने शायद ही सोचा हो कि उनका बेटा खेतीबाड़ी न करके अपने संवादों का जादू अपने अभिनय के जरिए दुनियाभर के दर्शकों की जुबान तक पहुंचाएगा | 2004 में रन फिल्म में 20 सेकेंड के रोल से डेब्यू करने वाले पंकज को ख्याति अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ने दी | लेकिन आज भी पंकज पहले की तरह फिल्मों मे पांच दास मिनट का रोल लेकर खुश हैं और उतने ही स्क्रीन टाइम में अपनी छाप दर्शकों पर छोड़ जाते हैं | फ़िलहाल इन्हें मिर्ज़ापुर के कालीन भैया के नाम से जाना जा रहा है, जोकि इनके करियर की सब्सी बड़ी उपलब्धि भी मानी जा सकती है | अब तक ये पचास से भी अधिक फिल्मों में कम कर चुके हैं |
Advertisements
पंकज त्रिपाठी के बारे मे अधिक पढ़ें
