Advertisements

ओटो वॉन बिस्मार्क

ओटो एडुअर्ड लिओपोल्ड बिस्मार्क (1 अप्रैल 1815 – 30 जुलाई 1898), जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर तथा तत्कालीन यूरोप का प्रभावी राजनेता था। वह ‘ओटो फॉन बिस्मार्क’ के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। उसने अनेक जर्मनभाषी राज्यों का एकीकरण करके शक्तिशाली जर्मन साम्राज्य स्थापित किया। वह द्वितीय जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर बना। वह “रीअलपालिटिक” (realpolitik) की नीति के लिये प्रसिद्ध है जिसके कारण उसे “लौह चांसलर” के उपनाम से जाना जाता है।
वह अपने युग का बहुत बड़ा कूटनीतिज्ञ था। अपने कूटनीतिक सन्धियों के तहत फ्रांस को मित्रविहीन कर जर्मनी को यूरोप की सर्वप्रमुख शक्ति बना दिया। बिस्मार्क ने एक नवीन वैदेशिक नीति का सूत्रपात किया जिसके तहत शान्तिकाल में युद्ध को रोकने और शान्ति को बनाए रखने के लिए गुटों का निर्माण किया। उसकी इस ‘सन्धि प्रणाली’ ने समस्त यूरोप को दो गुटों में बांट दिया।

Advertisements

ओटो वॉन बिस्मार्क के बारे मे अधिक पढ़ें

ओटो वॉन बिस्मार्क को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]