Advertisements

मारिया कैरी

मारिया कैरी (अंग्रेज़ी: Mariah Carey, जन्म 27 मार्च 1970) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर 1990 में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी बिलबोर्ड हॉट 100 के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। 1993 में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (1991), म्युज़िक बॉक्स (1993) और मेरी क्रिसमस (1994) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (1995) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत “वन स्वीट डे” जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट 100 के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (1997) में उभर कर सामने आया।
कैरी ने 2000 में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $100 मिलियन का करार किया। 2001 में कैरी ग्लिटर (2001) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $50 मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने 2002 में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (2005) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत “वि बिलोंग टुगेदर” उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा “दशक का गीत” नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (2009) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में “बढ़िया अभिनय का पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
अपने दो दशक के करियर में कैरी ने 200 मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है।

Advertisements

मारिया कैरी के बारे मे अधिक पढ़ें

मारिया कैरी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :