
मलाला युसुफ़ज़ई
मलाला युसुफ़ज़ई (पश्तो: ملاله یوسفزۍ जन्म: 12 जुलाई 1997) को बच्चों के अधिकारों की कार्यकर्ता होने के लिए जाना जाता है। वह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में स्थित मिंगोरा शहर की एक छात्रा है। 13 साल की उम्र में ही वह तहरीक-ए-तालिबान शासन के अत्याचारों के बारे में एक छद्म नाम के तहत बीबीसी के लिए ब्लॉगिंग द्वारा स्वात के लोगों में नायिका बन गयी। अक्टूबर 2012 में, मात्र 14 वर्ष की आयु में अपने उदारवादी प्रयासों के कारण वे आतंकवादियों के हमले का शिकार बनी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गई।
मलाला युसुफ़ज़ई के बारे मे अधिक पढ़ें
मलाला युसुफ़ज़ई को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति
दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]
