महेंद्र सिंह धोनी

माही और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची में हुआ। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। वे दायें हाथ के आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज और विकेट-कीपर हैं, वे अपनी आक्रामक शैली से मैच को खत्म करने वाले बल्लेबाज के रूप में वे जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड टी-20 (2007) में, क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) में और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013) में का खिताब जीत चुका है। महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी को 2008 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड, राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार भी भी प्रदान किये गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे मे अधिक पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 2

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]