जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। इसे संक्षेप में जेएनयू के नाम से भी जाना जाता है। जेएनयू को वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी द्वारा भारतीय संसद अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। ये विश्वविद्यालय उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। इंडिया टुडे द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में ये दूसरे स्थान पर रहा। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। एनएएसी ने इसे 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बारे मे अधिक पढ़ें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :