जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा

जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। यह मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। पुरी का जगन्नाथ धाम चार धामों में से एक है। मंदिर का वार्षिक रथयात्रा उत्सव प्रसिद्ध है। इस रथ की रस्सियों खींचने और छूने मात्र के लिए पूरी दुनिया से श्रद्धालु यहां आते हैं, मान्यता है कि इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसमें मंदिर के तीनों मुख्य देवता- भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भ्राता बलभद्र और भगिनी सुभद्रा, तीनों तीन अलग-अलग भव्य और सुसज्जित रथों में विराजमान होकर नगर की यात्रा को निकलते हैं। मध्य काल से ही यह उत्सव अति हर्षोल्लस के साथ मनाया जाता है।

जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा के बारे मे अधिक पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर पुरी, ओडिशा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :