
ब्लू वाइल्डबेस्ट
ब्लू वाइल्डबेस्ट, सामान्य वाइल्डबेस्ट या सफ़ेद दाढ़ी वाला वाइल्डबेस्ट, वाइल्डबेस्ट की दो जातियों में से एक है। इसका सबसे करीबी रिश्तेदार ब्लैक वाइल्डबेस्ट है। यह जाति अफ़्रीका महाद्वीप में पाई जाती है। यह खुले मैदानों में, दक्षिण अफ़्रीका और पूर्वी अफ़्रीका के खुले जंगलों में पाये जाते हैं और 20 वर्ष से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। नर अपने क्षेत्र की रक्षा के मामले में बहुत उग्र होता है और अपने क्षेत्र को जताने के लिए गंध और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता है। इनकी सबसे बड़ी संख्या सेरेंगेटी, तंज़ानिया में है जहाँ यह 10 लाख से भी ज़्यादा हैं। इनके प्रमुख शिकारी सिंह, लकड़बग्घे और नील नदी के मगरमच्छ होते हैं। कभी-कभी 2 से 3 चीतों को भी इनका शिकार करते देखा गया है। इनका शिकार झुण्ड में अफ़्रीका के जंगली कुत्ते भी करते हैं। नर की कंधे तक औसतन ऊँचाई 145 से.मी. तक हो सकती है और वज़न 275 कि. तक।
ब्लू वाइल्डबेस्ट के बारे मे अधिक पढ़ें
