Advertisements

ऐक्सिस बैंक

ऐक्सिस बैंक (Axis bank) (पुराना नाम यूटीआई बैंक) भारत का एक प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है। निजी क्षेत्र में बैंकों की स्थापना पर भारत सरकार की अनुज्ञा के बाद, 1994 यानी अपने कामकाज की शुरुआत के बाद से, निजी क्षेत्र के नए बैंकों में ऐक्सिस बैंक (Axis bank) ही पहला था। स्थापना के समय इस बैंक का नाम यूटीआई बैंक था जिसे बाद में बदलकर ऐक्सिस बैंक कर दिया गया। इस बैंक को भारतीय यूनिट ट्रस्ट (यूटीआई – आई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) तथा भारतीय सामान्य बीमा निगम (जीआईसी) एवं सार्वजनिक उपक्रम की चार बीमा कंपनियां अर्थात [नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड], [द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड], [द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड] और [यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड] ने संयुक्त रूप से प्रोन्नत किया।

Advertisements

ऐक्सिस बैंक के बारे मे अधिक पढ़ें

ऐक्सिस बैंक को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :