
आशा भोंसले
हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले जिनको हम सब आशा जी और आशा ताई के नाम से बुलाते हैं, का जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेसकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। उनके पिता बेहद छोटी उम्र से ही संगीत की शिक्षा देना शुरू कर दिया था। आशाजी ने अपना करियर 1943 में शुरू किया था और वे छह दशकों से गाती आ रहीं हैं। आशाजी ने बॉलीवुड की करीब एक हजार फिल्मों में गाने गाए हैं। उनकी विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। उन्होंने अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में लगभग 16000 गानों में अपनी आवाज दी है। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषायोँ में गाने गातीं हैं। 2011 में आशाजी को सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने चुना। भारतीय सरकार द्वारा आशाजी को सन 2000 में “दादा साहेब फाल्के अवार्ड”और 2008 में “पद्म विभूषण”से सम्मानित किया।
आशा भोंसले के बारे मे अधिक पढ़ें
आशा भोंसले को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
94 भारतीय मशहूर गायिका
अच्छे गाने में सुरीली आवाज़ का जादू बखेरने के लिए एक महिला गायक की आवश्यकता होती है जिसकी आवाज़ में मिठास घुली हो और जो गाना सुनते ही दिल पिघल सा जाये | तो आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ पार्श्व गायिकाओं की सूची लाये हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी आवाज़ के लिए […]
