Advertisements

एक्वामैन

एक्वामैन डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। मोर्ट वाइज़िंगर और पॉल नॉरिस द्वारा निर्मित यह चरित्र पहली बार मोर फन कॉमिक्स #73 (नवंबर 1941) में दिखाई दिया। एक्वामैन अटलांटिस की रानी अटलान्ना और एक मानव, थॉमस करी का पुत्र है, और अटलांटिस के जलमग्न राज्य का महाराज है। अर्ध-मानव और अर्ध-अटलांटियन होने के कारण उसके पास कई अतिमानवी शक्तियां हैं, जिनमें सभी जलीय जीवों पर टेलीपैथिक नियंत्रण प्रमुख है।
अभिनेता जेसन मोमोआ डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में एक्वामैन की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी इस भूमिका में वह सर्वप्रथम 2016 की फ़िल्म बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस में विशेष उपस्थिति में दिखे थे, जिसके बाद उनका चरित्र फिर 2017 में जस्टिस लीग में नजर आया। चरित्र पर आधारित पहली पूर्ण फ़िल्म, एक्वामैन दिसंबर 2018 में रिलीज़ होगी।

Advertisements

एक्वामैन के बारे मे अधिक पढ़ें

एक्वामैन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :