
अपोलो टायर्स
अपोलो टायर्स लिमिटेड दुनिया की 7 वीं सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी है जिसका मार्च 2018 में समेकित राजस्व ₹172.76 बिलियन (US $ 2.46 बिलियन) रहा। इसे 1972 में निगमित किया गया था। इसका पहला संयंत्र पेरम्बरा, त्रिशूर, केरल, भारत में चालू किया गया था। कंपनी की अब भारत में चार , नीदरलैंड में एक और हंगरी में एक विनिर्माण इकाइयाँ हैं। इसका भारत में लगभग 5,000 डीलरशिप का नेटवर्क है, जिनमें से 2,500 से अधिक विशेष दुकानें (exclusive outlets) हैं।
इसे भारत से 69%, यूरोप से 26% और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों से 5% राजस्व मिलता है।मार्च 2016 में अपोलो ने अनुबंध निर्माण के साथ टू-व्हीलर टायर खंड में प्रवेश की घोषणा की। नवंबर 2016 में, कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ आंध्र प्रदेश में एक नया कारखाना स्थापित तथा दोपहिया और पिक-अप ट्रकों के लिए टायर बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।यूरोप में कंपनी के दूसरे संयंत्र का उद्घाटन अप्रैल 2017 में हंगरी के प्रधान मंत्री, विक्टर ओरबान द्वारा किया गया था।अपोलो टायर्स ने मलेशिया में अपना पहला सेवा केंद्र खोला है।
अपोलो टायर्स के बारे मे अधिक पढ़ें