दुनिया के 15 सबसे छोटे देश

अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है, जो भारत के किसी शहर या कस्बे से भी छोटे हैं, तो शायद आप मजाक समझेंगे लेकिन यह कोई मजाक नहीं बल्कि यह सच है | दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो क्षेत्रफल और जनसँख्या के हिसाब से बहुत छोटे हैं | और मज़ेदार बात यह है कि ऐसा केवल एक आध देश ही नहीं बल्कि दस से भी ज्यादा हैं | देश एक ऐसा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी एक राष्ट्रीय पहचान होती है। इस दुनिया में कई बड़े बड़े देश है और कुछ ऐसे देश भी है जो इतने छोटे हैं कि भारत के बड़े शहरों में कुछ बाजार और क्षेत्र उनसे बड़े हैं। कभी-कभी इन छोटे देशों को माइक्रोस्टेट भी कहा जाता है हालांकि ये इनका आधिकारिक नाम नही है। इन छोटे देशों की अपनी अलग संस्कृति, मुद्रा, शासन प्रणाली आदि होती है। यहाँ, हमने दुनिया के कुछ सबसे छोटे देशों को सूचीबद्ध किया है। ये काफ़ी खूबसूरत देश हैं और इनमे से कुछ दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक हैं। इन देशों की आबादी काफ़ी कम है जो कई जगहों पर केवल 0.20 वर्ग मील क्षेत्र में निहित है। इनमें से अधिकांश देश यूरोप, दक्षिण प्रशांत महासागर, कैरिबियन और हिंद महासागर में स्थित हैं। वित्तीय और धार्मिक प्रभाव के मामले में इनमें से कई छोटे राष्ट्र बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।

1

वैटिकन सिटी

Vatican City
वैटिकन शहर यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् 1929 में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, 45 करोड़ 60 लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् 1930 में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् 1932 में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है। आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गई है।

वैटिकन सिटी के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
2

मोनाको

Monaco

मोनाको यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो। इसकी मुख्य- और राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं।

मोनाको के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
3

सैन मैरिनो

सान मारिनो San Marino
सैन मैरिनो यूरोप में स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है। ये दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। सैन मैरिनो सिर्फ 61 किमी 2 (24 वर्ग मील) के भूमि क्षेत्र को कवर करता है, और इसकी आबादी 33,562 है। इसकी राजधानी सैन मैरिनो शहर है और इसकी सबसे बड़ी बस्ती डोगना है। राजधानी खड़ी पहाड़ी पर देश के उच्चतम बिंदु पर स्थित है। सैन मैरिनो की आधिकारिक भाषा इटैलियन है, हालांकि रोमनागोल ऐतिहासिक भाषा है और अभी भी एक गैर-आधिकारिक क्षमता में अस्तित्व में है।

सैन मैरिनो के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
4

नाउरु

Nauru
नाउरु, आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इसका निकटतम पड़ोसी बनावा द्वीप जो किरिबाती गणराज्य का भाग है, इसके पूर्व मे 300 किमी पर स्थित है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है, इसका क्षेत्रफल केवल 21 किमी² (8.1 वर्ग मील) है, यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है।

नाउरु के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
5

तुवालु

तुवालु

तुवालु की गिनती दुनिया के चौथे सबसे छोटे देश में होती है. यह भी नौरु की तरह प्रशांत महासागर में स्थित है. यह देश पहले ब्रिटेन के अधीन था. 1978  में यह आजाद हुआ. इसका क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर है. इस देश की आबादी लगभग 12,373 है. जनसंख्या की दृष्टि से यह दुनिया का तीसरा कम जनसंख्या वाला देश माना जाता है. इससे कम जनसख्या वाले देशों में केवल वेटिकन और नौरू ही आते हैं.

तुवालु के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
6

लिकटेंस्टाइन

लिख्टेंश्टाइन Liechtenstein
लिकटेंस्टाइन पश्चिमी यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है। इसकी सीमा पश्चिम और दक्षिण में स्विटजरलैंड और पूर्व में आस्ट्रिया से मिलती है। महज 160 वर्ग किमी (करीब 61.7 वर्ग मील) वाले इस देश की आबादी करीब 35,000 है। यहां की राजधानी वादुज और सबसे बड़ा शहर श्चान है। लिकटेंस्टाइन दुनिया का जर्मन भाषी इकलौता अल्पाइन राज्य है, जो पूरी तरह से आलप्स पर स्थित है। यह इकलौता जर्मनभाषी राज्य है, जिसकी सीमा जर्मनी से नहीं मिलती है। यह संवैधानिक राजशाही है, जो 11 निगम इकायों में विभाजित है। पर्वतीय भू-संरचना की वजह से लीख़्टेनश्टाइन शीत खेलों के लिए लोकप्रिय स्थल है। मजबूत वित्तीय व्यवस्था वाले इस देश को कर के मामले में स्वर्ग माना जाता है। यह यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन का सदस्य है, लेकिन यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। इसकी पश्चिमी सीमा पर राइन नदी बहती है। यहाँ के निम्न प्रदेश का वार्षिक औसत ताप लगभग 8डिग्री सें. रहता है। यहाँ की वार्षिक औसत वर्षा 35 इंच होती है और लगभग 35 दिन हिमपात भी होता है। यहाँ की राजधानी फाडूट्स (Vaduz) है, लिख्टेंश्टाइन की प्रमुख भाषा जर्मन है। यहाँ ईसाई धर्म प्रमुख है। राइन घाटी में मक्का एवं अन्य खाद्यान्न, आलू तथा बगीचों में उत्पन्न होनेवाली फसलें उगाई जाती हैं। अंगूर एव फलों का भी उत्पादन होता है। राज खनिजों से रहित है। उद्योगों में संगणक यंत्र, चश्मे के कांच, माइक्रोमीटर, सिलाई की मशीनों की सूइयाँ, बुनाई की मशीनें एवं कपड़े का कुछ मात्रा में उत्पादन होता है।

लिकटेंस्टाइन के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
7

मार्शल द्वीपसमूह

मार्शल द्वीपसमूह Marshall Islands
मार्शल द्वीपसमूह, आधिकारिक रूप में मार्शल द्वीपसमूह गणराज्य (RMI), प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है। इसकी जनसंख्या 6200 व्यक्ति मात्र है। यह नाउरु और कीरीबाती के उत्तर में, माइक्रोनेशिया के पूर्व में, स्थित है।

मार्शल द्वीपसमूह के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
8

माल्टा

माल्टा

दुनिया के 10 वे सबसे छोटे देशों में शुमार माल्टा यूरोपीय महादीप का एक विकसित देश माना जाता है. इस देश की राजधानी वलेत्ता है. जनसंख्या के लिहाज से देखें तो इस देश की आबादी 423,282 हैं, जो अन्य छोटे देशों से ज्यादा है. इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है. माल्टाई यहां की मुख्य भाषा है.

माल्टा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
9

मालदीव

मालदीव Maldives
मालदीव या मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है, श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर (435 mi) पर. मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे पृथक देशों में से एक बनाता है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है माले, जिसकी आबादी 103,693 (2006) है। यह काफू प्रवाल द्वीप में, उत्तर माँले प्रवाल द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह मालदीव का एक प्रशासकीय विभाग भी है। पारंपरिक रूप से यह राजा का द्वीप था, जहां से प्राचीन मालदीव राजकीय राजवंश शासन करते थे और जहाँ उनका महल स्थित था। मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। समुद्र तल से ऊपर, एक औसत 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) जमीनी स्तर के साथ यह ग्रह का सबसे लघुतम देश है। यह दुनिया का सबसे लघुतम उच्चतम बिंदु वाला देश है।2.3 मीटर (7 फीट 7 इंच)

मालदीव के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
10

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा Grenada
ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ग्रेनेडा त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तरपश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 110,000 है। इसकी राजधानी सेंट जॉर्ज है।

ग्रेनाडा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
11

सेंट किट्स एंड नेविस

सेंट किट्स एंड नेविस Saint Kitts and Nevis
सेंट किट्स और नेविस संघ वेस्ट इंडीज में लीवार्ड द्वीप पर स्थित एक द्वि द्वीपीय संघीय देश है। क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से यह दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है। देश की राजधानी और सरकार का मुख्यालय सबसे बड़े द्वीप सेट किट्स पर स्थित बेसेत्री है। छोटा राज्य नेविस दक्षिण-पूर्व में स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र एन्गुएला भी कभी इस मंडल का हिस्सा हुआ करता था। सेंट किट्स और नेविस उन पहले कैरेबियाई द्वीपों में शामिल हैं, जहां यूरोपीय पहले पहल बसे थे। सेंट किट्स कैरेबियन में पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी कालोनी का गढ़ हुआ करता था।

सेंट किट्स एंड नेविस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
12

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स Saint Vincent and the Grenadines
यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स दक्षिण पूर्व विंडवार्ड द्वीपसमूह में लेस्सर एंटिल्स द्वीप चाप में एक बहु द्वीपीय एंग्लो-कैरेबियन देश है, जो कैरिबियन सागर में पूर्वी सीमा के दक्षिणी छोर पर वेस्टइंडीज में स्थित है, जहाँ कैरिबियन सागर अटलांटिक महासागर से मिलता है। इस संप्रभु राज्य को अक्सर सेंट विंसेंट के नाम से भी जाना जाता है।

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
13

बारबाडोस

Barbados
प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित इस देश को अंग्रेजों ने अफ्रीका और भारत से गन्ना उत्पादन के लिए लाए गए गुलामों की मदद से आबाद किया था। महज 430 वर्ग किमी में फैले इस द्वीप के आस-पास के देश में पश्चिम में सेंट विंसेंट व द ग्रेनाजिनस और सेंट लुसिया और दक्षिण में त्रिनिदाद और टोबैगो हैं। उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले इस देश में प्रशांत महासागर में चलने वाली हवाएं वातावरण को शीतल बनाए रखती हैं। सामाजिक और राजनीतिक सुधारों की धीमी शुरुआत के बावजूद आज मानव विकास सूची में इस देश का स्थान ऊपर के 75 देशों में आता है।

बारबाडोस के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
14

सेशेल्स

Seychelles
सेशेल्स (Seychelles ; आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है। इसके पश्चिम मे ज़ांज़ीबार, दक्षिण मे मॉरीशस और रीयूनियन, दक्षिणपश्चिम मे कोमोरोस और मयॉट और उत्तर पूर्व मे मालदीव का सुवाडिवेस स्थित है। सेशेल्स मे अफ्रीकी महाद्वीप के किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे कम आबादी है। सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है। यह दुनिया पहला देश बन गया है ब्लू बॉन्ड जारी करने वाला।

सेशेल्स के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
15

एन्टिगुआ और बर्बुडा

अण्टीगुआ और बारबूडा Antigua and Barbuda
एन्टिगुआ और बर्बुडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक द्वि-द्वीपिय है। यह कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच स्थित है। स्थायी जनसंख्या संख्या लगभग 95,900 (2018 स्था।) है, जिसमें 97% एंटीगुआ के निवासी हैं। राजधानी और सबसे बड़ा बंदरगाह और शहर सेंट जॉन पर एंटीगुआ है, जिसमें कोडिंगटन बारबुडा पर सबसे बड़ा शहर है। एंटीगुआ और बारबुडा, लेवर्ड द्वीप समूह के बीच में हैं, जो कि लेवल एंटीलिज का हिस्सा है, जो भूमध्य रेखा के लगभग 17 ° N पर है।

एन्टिगुआ और बर्बुडा के बारे मे अधिक पढ़ें

+expand
अगर आपको इस सूची में कोई भी कमी दिखती है अथवा आप कोई नयी प्रविष्टि इस सूची में जोड़ना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में जरूर लिखें |

Keywords:

दुनिया के सबसे छोटे देश स्मालेस्ट कन्ट्रीज इन द वर्ल्ड दुनिया में छोटे देश वोर्ल्ड्स स्मालेस्ट कन्ट्रीज
List Academy

List Academy