भारतीय गणराज्य में अठाईस राज्यों और आठ में से तीन केन्द्र-शासित प्रदेशों की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहा जाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री का कार्यालय रिक्त है।आज की इस लिस्ट में हम आपको भारत के समस्त राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बारे में बताएँगे –
योगी आदित्यनाथ - Yogi Adityanath
21Votesउत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।
प. बंगाल
ममता बनर्जी (बांग्ला: মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়, जन्म: जनवरी 5, 1955) भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं। लोग उन्हें दीदी (बड़ी बहन) के नाम से संबोधित करते हैं।दिल्ली
अरविंद केजरीवाल (जन्म: 16 अगस्त 1968) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह 28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014 तक इस पद पर रहे।इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की।हरियाणा
मनोहर लाल खट्टर (जन्म: 5 मई 1954) भारत के हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 26 अक्टूबर 2014 को उन्होने हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। हैं 18 वर्ष बाद वे इस पद पर विराजमान होने वाले पहले गैर जाट नेता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। हरियाणा विधान सभा में वे करनाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय के पश्चात् विधायक दल द्वारा उन्हें नेता चुना गया तथा मुख्यमंत्री पद हेतु नामित किया गया।ज़ोरामथंगा - Zoramthanga
4Votesमिज़ोरम
ज़ोरामथंगा (जन्म 13 जुलाई 1944) भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हैं जो इस पद पर 4 दिसम्बर 1998 से दिसम्बर 2008 तक रहे। उनकी पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रण्ट 2008 के चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुनाव हार गई। इस हार के बाद उन्होंने मदन मोहन लखेरा को 8 दिसम्बर 2008 को त्याग पत्र दे दिया और तीन दिन बाद अगले मुख्यमंत्री के कार्यभार ग्रहण करते ही कार्यभार समाप्त हुआ।
महाराष्ट्र
उद्धव ठाकरे (जन्मः 27 जुलाई 1960), भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। वे महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का पुत्र और शिवसेना का वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष ठाकरे को यह भूमिका उसके पिता ने सन 2004 में सौंपी थी।
केरला
पिनाराई विजयन केरल के मुख्य मंत्री हैं।हेमंत सोरेन - Hemant Soren
3Votesझारखंड
हेमन्त सोरेन (जन्म: 10 अगस्त 1975) भारतीय राज्य झारखण्ड के 7वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रीमण्डल में उप मुख्यमंत्री थे। उनकी राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा है। 2014 के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमलाल मुरमू को 24087 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। 23 दिसंबर 2019, झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट से वह विधायक चुने गए|हिमाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 13 वें मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं ।वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। वह 24 दिसंबर 2017 को भाजपा विधायक दल के सदस्य चुने गए थे। वह 1998 से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में वह 2009-2012 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे।असम
सर्बानंद सोनोवाल (जन्म: 31 अक्टूबर 1962) असम के 14 वें मुख्यमंत्री हैं। वे भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे असम की लखीमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। सोनोवाल का जन्म असम के डिब्रुगढ़ में हुआ है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। मई 2016 में हुए असम विधान सभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। चुनावों में पार्टी के विजयी होने के बाद सोनोवाल ने 24 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
तमिलनाडु
के पलानीस्वामीएक भारतीय राजनीतिज्ञ जो तमिल नाडु के मुख्यमंत्री राज्य की राजनीति में सक्रिय है। वर्तमान में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम राजनीतिक दल से विधायक एवम राज्य मंत्रिमंड़ल में कैबिनेट मंत्री है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा वी के शशिकला को 4 वर्ष की सजा हो जाने के बाद पलानीस्वामी को अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम की पार्टी के विधयक दल का नेता चुना गया है। 16 फरवरी 2017 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।सिक्किम
प्रेम सिंह तमांग एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं। वे सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा के राजनेता हैं।
मणिपुर
एन बीरेन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं।
एन बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की। वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया था। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में सतर्कता राज्य मंत्री बनाये गये। 2007 में वे इसी विधानसभा क्षेत्र से पुनः चुने गए और उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया।
वर्ष 2012 में वे तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के कारण इबोबी सिंह से उनके संबंध खराब हो गए। अक्टूबर, 2016 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह हेनगांग सीट से चुनाव जीते हैं।
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं।वे 23 मार्च 2020 को कमल नाथ के स्थान पर राज्य के चौथी बार मुख्यमंत्री बने।अशोक गहलोत - Ashok Gehlot
0 Votesराजस्थान
अशोक गहलोत (जन्म 3 मई 1951, जोधपुर राजस्थान) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री है। लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्बर, 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं। गहलोत को जादू तथा घूमना-फिरना पसन्द हैं।
आंध्र प्रदेश
वाइ॰एस॰ जगनमोहन रेड्डी : (येदुगूरी संदिंटि जगन्मोहन रेड्डी) (तेलुगु : యెదుగూరి సందింటి జగన్మోహన్ రెడ్డి) (जन्म 21 दिसंबर 1972) इन को भी जगन कहते हैं कि वे जून 2004 से वाई एस आर कांग्रेस पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वाईएस के बेटे हैं। राजशेखर रेड्डी उन्होंने कडप्पा जिले में 2004 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए अभियान चलाया और 2009 के चुनावों में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कडपा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए।
पेमा खांडू - Pema Khandu
0 Votesअरुणाचल प्रदेश
पेमा खांडू भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह 17 जुलाई 2016 को अरुणाचल प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की थी।
नीतीश कुमार - Nitish Kumar
0 Votesबिहार
नीतीश कुमार (जन्म 1 मार्च 1951, बख्तियारपुर, बिहार, भारत) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और सम्प्रति बिहार के मुख्यमंत्री हैं।[2] इससे पहले उन्होंने 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2015 से 2017;[3][4] भारत सरकार के एक मंत्री के रूप में भी सेवा की। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं।
भूपेश बघेल - Bhupesh Baghel
0 Votesछत्तीसगढ़
भूपेश बघेल आज पुरे भारत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है । भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा का प्रतिक है यशश्वी मुख्यमंत्री है । अपनी कुशल नीतियों,राजनीती का अनुभव, संघर्षशील,मिलनसार,तीव्र बुद्धि का धनी, सत्य का अनुसरण करने वाले, गलत कार्य का विरोध करने वाले व्यक्ति है । परिश्रमी, प्रेरित करने वाले, आशावादी सोच, पूर्वानुमान का आभास रखने वाले है| सरल स्वभाव, सदा सरल जीवन शैली, दया, मानवतावादी स्वभाव के है । यही कारण है की 90 में से 69 विधानसभा सीट ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जित दर्ज किया है।
प्रमोद सावंत - Pramod Sawant
0 Votesगोवा
प्रमोद सावंत एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान मे गोवा के मुख्यमंत्री हैं। सावंत गोवा के सैंकलिम विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पेशे से वे मूलतः आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।
विजय रूपाणी - Vijay Rupani
0 Votesगुजरात
विजय रूपाणी (जन्म 2 अगस्त 1956) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। वे राजकोट पश्चिम से गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं। वे पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे जैन धर्म के अनुयाई हैं।
कर्नाटक
डॉ॰ बूकानाकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा, (कन्नड़: ಬೊಕನಕೆರೆ ಸಿದ್ಧಲಿಂಗಪ್ಪ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ), (जन्म: 27 फ़रवरी 1943[2]) एक भारतीय राजनेता और भारत के राज्य कर्नाटक के पच्चीसवें मुख्यमंत्री है, जिन्होंने 30 मई 2008 शपथ ग्रहण किया। येदियुरप्पा कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उन्होने साल भारतीय आम चुनाव, 2014 में शिमोगा से विशाल अंतर से जीता। भाजपा संगठन में उन्हे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हे राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में जीत के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। वे साल 2007 में जद(एस) के साथ गठबंधन टूटने से पहले भी थोड़े समय के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। वे किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप लगे लेकिन हाल ही में उनको क्लीनचीट मिल गई है।
26 जुलाई 2019 को श्री येद्दयुरप्पा ने पुनः शपथ ग्रहण किया।
कॉनराड संगमा - Conrad Sangma
0 Votesमेघालय
कॉनराड कोंगकल संगमा (जन्म 27 जनवरी 1978) मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता है तथा मेघालय राज्य के बारहवें व वर्तमान मुख्यमन्त्री हैं। वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। वे पूर्व में आँठवी मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष थे, जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके साथ ही वे 2008 में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे। वे वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है।
नेफियू रियो - Neiphiu Rio
0 Votesनागालैंड
नेफियू रियो (अंग्रेज़ी: Neiphiu Rio; जन्म : 11 नवम्बर 1950, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले वह 2003-08, 2008-13, 2013-14 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल 8 मार्च 2018 को प्रारंभ हुआ। वह 2014-18 के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे।
नवीन पटनायक - Naveen Patnaik
0 Votesओड़िशा
नवीन पटनायक (जन्म 16 अक्टूबर 1946) भारतीय राज्य ओडिशा के 14वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे बीजू जनता दल के संस्थापक मुखिया हैं और वे लेखक भी हैं।
वी॰ नारायणसामी - V. Narayanasamy
0 Votesपांडिचेरी
वी॰ नारायणस्वामी (जन्म 30 मई 1947) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से एक राजनीतिज्ञ हैं। वे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री है। इससे पूर्व वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में योजना एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री रह चुके हैं।
अमरिन्दर सिंह - Amarinder Singh
0 Votesपंजाब
कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्तमान में पंजाब के मुख्यमन्त्री हैं। वे पटियाला के राजपरिवार से हैं तथा अमृतसर से सांसद भी रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में वे अमृतसर सीट से चुनाव जीते।
तेलंगाना
कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (तेलुगु: కల్వకుంట్ల చంద్రశేఖర రావు) , संक्षेप में केसीआर, जन्म 17 फरवरी, 1954) तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री, तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख, तथा अलग तेलंगाना राष्ट्र आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। वे तेलंगाना के मेदक जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होने 02 जून 2014 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 2018 में शुरुआती चुनाव के लिए गए, जब उन्होंने अपनी अवधि पूरी होने से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया।
इसके पूर्व वे सिद्धिपेट से विधायक तथा महबूबनगर और करीमनगर से सांसद रह चुके हैं। वे केंद्र में श्रम और नियोजन मंत्री रह चुके हैं।
तेलंगाना राष्ट्र समिति के गठन से पहले वे तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण की मांग करते हुए तेलगू देशम पार्टी छोड़ी। तेलंगाना राष्ट्र समिति 2004 कांग्रेस के साथ 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ी थी और उसे पांच सीटें मिली। जून 2009 तक वे संप्रग सरकार में थे, लेकिन अलग तेलंगाना राष्ट्र पर संप्रग के नकारात्मक रवैये के कारण उन्हें संप्रग से बाहर आ गए।
त्रिपुरा
बिप्लब कुमार देब ((अंग्रेज़ी: Biplab Kumar Deb; जन्म 25 नवम्बर 1969) भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ हैं। वें 7 जनवरी 2016 से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के सूत्रधार हैं। उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
उत्तराखंड
त्रिवेन्द्र सिंह रावत भारतीय गणराज्य के उत्तराखंड राज्य के राजनेता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं।17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्य मंत्री नियुक्त हुए|