भारतीय सिनेमा कहें या फिर बॉलीवुड , यही एक नाम हैं जिसके अनुसार भारत में संगीत सुना या पहचाना जाता है | शायद यही कारण था कि अब तक भारत में जिस किसी भी गायक या म्यूजिक आर्टिस्ट में अपने गानों की इंडिपेंडेंट अल्बम रिलीज की तो वो कुछ खास चली नहीं | या फिर हो सकता है कि श्रोताओं को “एक ही अल्बम में ढेर सरे गायकों के सुर एक साथ मिल जाएँ” – ऐसा कुछ पसंद हो | खैर कारण कुछ भी हो लेकिन भारत में जो गाने या म्यूजिक अल्बम अब तक सबसे ज्यादा पसंद की गयीं हैं उनकी सूची हम आज आपके लिए लाये हैं |
मधुर और कर्णप्रिये संगीत सबको लुभाता है और इसीलिए हिंदी संगीत एल्बम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लाखों लोगों के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। हालांकि इन दिनों रीमिक्स अधिक लोकप्रिय हैं, लेकिन आज भी कोई भी संगीत मूल हिंदी संगीत एल्बमों के आकर्षण को कम नहीं कर सका है। एक लम्बे समय तक भारत में फिल्म उद्योग से स्वतंत्र संगीत उद्योग नहीं था, लेकिन अब दृश्य बदल चुका है। कई काबिल निर्देशक, गायक और संगीतकार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और यह कोशिश कर रहें हैं कि श्रोताओं तक अच्छी रचना पहुंचें। आइये कुछ ऐसी ही रचनाओं पर एक नज़र डालें जिनका नाम सर्वाधिक लोकप्रिय हिंदी संगीत एलबमों में शुमार है। इन सारे संगीत एलबमों में एक अलग सी ताज़गी है जिसके कारण इन्हें बार बार सुनने का मन करता है।

आप का सुरूर हिमेश रेशमिया की एल्बम है जो 19 जनवरी 2006 में रिलीज़ हुई थी। ये उनकी पहली एल्बम थी। रिलीज़ होने के बाद इस एल्बम ने खूब धूम मचाई। इस एल्बम के गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। अपनी पहली एल्बम की सफलता के... अधिक पढ़ें

आशिकी 2 बॉलीवुड की एक संगीतमय फ़िल्म है जो 2013 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, विक्रम भट्ट और कृष्ण कुमार हैं। आशिकी 2 की कहानी एक लड़के राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) ... अधिक पढ़ें

2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। जिसके निर्देशक विक्रम भट्ट तथा निर्माता और लेखक महेश भट्ट हैं। ये फिल्म 12 मार्च, 2002 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में डीनो मोरिया, बिपाशा बसु, आशुतोष राना ने बतौर अभिनेता काम किया है। ... अधिक पढ़ें

साजन एक बॉलीवुड की फिल्म है, जो 1991 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक लौरेंस डिसूज़ा हैं। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सलमान ख़ान और रीमा लागू थे। इस फिल्म को अभी तक इसके रोमांटिक और सदाबहार गानो... अधिक पढ़ें

कहो ना प्यार है हिन्दी भाषा की फिल्म है जो 2000 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने फिल्मों में अपने अभिनय के सफर को शुरू किया था। यह फिल्म 2000 ... अधिक पढ़ें
Related :

जन्नत एक बॉलीवुड की रोमांटिक मूवी है, जो 16 मई 2008 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म प्रमुख भूमिकाओं में इमरान हाशमी और सोनल चौहान हैं। रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने द... अधिक पढ़ें

परदेश एक हिन्दी फिल्म है जो 8 अगस्त 1997 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक सुभाष घई हैं। इस फिल्म में शाहरुख़ ख़ान, महिमा चौधरी, अपूर्व अग्निहोत्री और अमरीश पुरी ने काम किया है। ये मूवी भी एक बहुत बड़ी म्यूजिक... अधिक पढ़ें

दिल तो पागल है एक भारतीय हिन्दी फिल्म है जो 1997 में रिलीज़ हुई थी। जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर हैं। दिल तो पागल है को इसके म्यूजिक की वजह से अधिक सफल... अधिक पढ़ें

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे एक हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा, निर्माता यश चोपड़ा और लेखक आदित्य चोपड़ा और जावेद सिद्दीकी हैं। इस फिल्म के प्र... अधिक पढ़ें

कुछ कुछ होता है हिन्दी भाषा की फिल्म है, जो 1998 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक, निर्माता और लेखक करण जोहर हैं। इस फिल्म के द्वारा करण जोहर ने अपने निर्देशन कैरियर की शुरआत की और शाहरुख़ और काजोल की सफल जोड़ी क... अधिक पढ़ें