यलवर्ती नायुदम्मा

यलवर्ती नायुदम्मा (10 सितम्बर 1922 – 23 जून 1985) भारत के राशायन अभियन्ता और वैज्ञानिक थे जिनका एयर इंडिया फ़्लाइट 182 (एम्परर कनिष्क बॉम्बिंग) में निधन हुआ। नायुदम्मा का जन्म यलवरू गाँव के निकट तेनाली (भारतीय राज्य आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में) में हुआ। उनकी प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से रसायन प्रोद्योगिकी में स्नातक की शिक्षा पूर्ण की और उसके बाद मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ लेदर टेक्नोलोजी में चमड़ा प्रौद्योगिकी का एक पाठ्यक्रम पूर्ण किय। उन्होंने चेन्नई स्थित सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट के प्राथमिक विकास में अपना योगदान दिया। उनपर संस्थान को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान देने की जिम्मेदारी थी।

यलवर्ती नायुदम्मा के बारे मे अधिक पढ़ें

यलवर्ती नायुदम्मा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :