कुश्ती

कुश्ती एक अति प्राचीन खेल, कला एवं मनोरंजन का साधन है। यह प्राय: दो व्यक्तियों के बीच होती है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को पकड़कर एक विशेष स्थिति में लाने का प्रयत्न करता है। यह पूरे विश्व में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में से एक है। यह खेल इंसानी दमखम को प्रदर्शित करता है। कुश्ती का आरंभ संभवत: उस युग में हुआ होगा, जब मनुष्य ने शस्त्रों का उपयोग जाना न था। उस समय इस प्रकार के युद्ध में पशु बल ही प्रधान था। पशु बल पर विजय पाने के लिए मनुष्य ने विविध प्रकार के दाँव-पेंचों का प्रयोग सीखा होगा और उससे ‘मल्ल युद्ध’ अथवा ‘कुश्ती’ का विकास हुआ होगा।’कुश्ती’ एक प्रकार का द्वंद्वयुद्ध है, जो बिना किसी शस्र की सहायता के केवल शारीरिक बल के सहारे लड़ा जाता है।

कुश्ती के बारे मे अधिक पढ़ें

कुश्ती को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]