विलाद तृतीय

विलाद तृतीय (Vlad III या इम्पेलर व्लाद ; Romanian: Vlad Țepeș ) या व्लाद ड्रैकुला 1488 ई से लेकर अपनी मृत्यु तक तीन बार वालाशिया का शासक था। उसे वालाशिया के इतिहास के सबए महत्वपूर्ण शासकों में गिना जाता है और रोमानिया का नायक माना जाता है। 15वीं सदी में व्लाद तृतीय वालाशिया का राजकुमार था। व्लाद को ड्रैकुला नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह अत्यन्त निर्दयी था। अपराध सिद्ध होने पर वह धारदार पोल को पीड़ित की शरीर के आर-पार करने का हुक्म सुनाता था। पोल की मोटाई इतनी होती थी कि उसे देख किसी भी इंसान की रूह कांप उठे।
जिस व्यक्ति को ये सजा मिलती थी, उसे जबरन धारदार पोल पर बैठने के लिए मजबूर किया जाता था। पोल धीरे-धीरे उसके शरीर को चीरता हुआ निकल जाता था। तीन दिन की असहनीय पीड़ा झेलने के बाद आखिरकार पीड़ित की मौत हो जाती थी। व्लाद इस कदर जालिम इंसान था कि खाना खाते समय उसे ऐसा देखने में बड़ा आनन्द आता था।

विलाद तृतीय के बारे मे अधिक पढ़ें

विलाद तृतीय को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :