वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। प्यार से उन्हें सभी “वीरू” ही कहते हैं। वैसे उन्हें “नज़फ़गढ़ के नवाब” व “आधुनिक क्रिकेट के ज़ेन मास्टर” के रूप में भी जाना जाता है। वे दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज तो हैं ही किन्तु आवश्यकता के समय दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं। उन्होंने भारत की ओर से पहला एकदिवसीय मैच 1999 में व पहला टेस्ट मैच 2001 में खेला था। अप्रैल 2009 में सहवाग एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्हें “विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर” के खिताब से नवाज़ा गया। उन्होंने अगले वर्ष भी इस ख़िताब को फिर जीता।

वीरेन्द्र सहवाग के बारे मे अधिक पढ़ें

वीरेन्द्र सहवाग को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 1

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]