यूक्रेन

युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा नगर भी कीव है। युक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी में तब से प्रारम्भ होता है जब यह ‘कीवियन रुुस’ के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर खड़ा हुआ। परन्तु 12वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा भाग रूसी साम्राज्य का और बाकी का भाग आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ वर्षो के उथल-पुथल के पश्चात 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर संयुक्त राष्ट्रसंघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन पुनः स्वतंत्र देश बना।

नाम की उत्पत्ति

यूक्रेन के नाम की व्युत्पत्ति के बारे में अलग अलग परिकल्पनाये हैं। सबसे व्यापक और पुरानी परिकल्पना के अनुसार इसका अर्थ “परदेश” है, जबकि हाल ही के कुछ अध्ययन में इसका एक अलग ही अर्थ “मातृभूमि” या “क्षेत्र, देश” का दावा किया जा रहा है। अधिकतर इंग्लिश बोलने बाले देशों में इसे “द यूक्रेन” के नाम से ही जाना जाता है।

यूक्रेन के बारे मे अधिक पढ़ें

यूक्रेन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :