उदयनाचार्य

उदयनाचार्य प्रसिद्ध नैयायिक। उन्होने नास्तिकता के विरोध में ईश्वरसिद्धि के लिए आज से हजारों वर्ष पूर्व न्यायकुसुमांजलि नामक एक अत्यन्त पाण्डित्यपूर्ण ग्रन्थ लिखा। ये मिथिला के निवासी थे, जहाँ ‘करियौन’ नामक ग्राम में, इनके वंशज आज भी निवास करते हैं। ये अक्षपाद गौतम से आरंभ होनेवाली प्राचीन न्याय की परंपरा के अंतिम प्रौढ़ न्याययिक माने जाते हैं। अपने प्रकांड, पांडित्य, अलौकिक शेमुषी तथा प्रोढ़ तार्किकता के कारण ये ‘उदयनाचार्य’ के नाम से ही प्रख्यात हैं। इनका आविर्भावकाल दशम शतक का उत्तरार्ध है। इनकी ‘लक्षणावली’ का रचनाकाल 906 शक (984 ई.) ग्रंथ के अंत में निर्दिष्ट है।

उदयनाचार्य के बारे मे अधिक पढ़ें

उदयनाचार्य को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :