तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। 1991 तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। ‘तुर्कमेनिस्तान’ नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, ‘तुर्कों की भूमि’। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर “प्यार का शहर” या “शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया” के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द ‘इश्क़’ और फारसी प्रत्यय ‘आबाद’ से मिलकर बना है।तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहाँ पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहाँ की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहाँ का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के 70% क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहाँ के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कँटीली झाड़ियाँ मिलती हैं।

तुर्कमेनिस्तान के बारे मे अधिक पढ़ें

तुर्कमेनिस्तान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :