त्रिनिदाद और टोबैगो

त्रिनिदाद और टोबैगो आधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में स्थित, पूरी तरह से द्विपों पर स्थित देश है। यह दक्षिण कैरिबिया में, वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में है। इसकी जलसीमा बारबाडोस से उत्तर-पूर्व में, गयाना से दक्षिण-पूर्व में तथा वेनेज़ुएला से दक्षिण और पश्चिम में जलसीमा साझा करती है।
इस देश का क्षेत्रफल 5,130 वर्ग किलोमीटर है। इस द्वीप समूह में दो मुख्य द्वीप है- त्रिनिदाद और टोबैगो। इन मुख्य द्वीपों के अलावा कई छोटे-छोटे द्वीप हैं। त्रिनिदाद, देश के 94% क्षेत्र और 96% आबादी के साथ, देश का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला द्वीप है।
त्रिनिदाद द्वीप, 1498 में कोलंबस के आगमन से लेकर 18 फ़रवरी 1797 में स्पैनिश गवर्नर के ब्रिटेन को आत्मसमर्पण तक, स्पेन के अधीन था। इस दौरान टोबैगो द्वीप पर स्पैनिश, ब्रिटिश, फ्रेंच, डच, कौरलैंड का शासन रहा। सन 1802 मई त्रिनिदाद और टोबैगो को एमिएन्ज़ की संधि के तहत ब्रिटेन को सौंप दिया गया था। 1962 में इसे आज़ादी मिली और 1976 में यह गणराज्य बना। इसकी अर्थव्यवस्था अन्य अंग्रेजी भाषी केरिबियन देशों से उलट मुख्यतः उद्योगों पर आधारित है।
इस देश की सरकार ने देश का बहुत अच्छी तरह से आर्थिक विकास किया। 2003-2008 के बीच देश की विकास दर 7% थी। यह कैरीबिया की आर्थिक शक्ति है।

त्रिनिदाद और टोबैगो के बारे मे अधिक पढ़ें

त्रिनिदाद और टोबैगो को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :