थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (अंग्रेज़ी: थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, Missouri), 2017 में प्रदर्शित एक अंग्रेजी भाषी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन, निर्माता और निर्देशन मार्टिन मैकडोनाग द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म में फ्रांसेस मकडोर्मंड ने एक माँ का किरदार निभाया है जोकि अपनी बेटी के हुए अनसुलझे हत्या पर लोगों का ध्यानाकार्षण के लिये तीन बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) किराये पर लेती है। वुडी हारेलसन और सैम रॉकवेल ने इस फ़िल्म में सहायक भुमिका में अभिनय किया है।
इस फ़िल्म का प्रदर्शन संयुक्त राज्य में 10 नवंबर 2017 और यूनाइटेड किंगडम में 12 जनवरी 2018 में किया गया था। इस फिल्म की वैश्विक कमाई 111 मिलियन डॉलर रही है। इस फिल्म को उसकी कहानी और निर्देशन के लिये काफी सराहा गया है।
इस फिल्म को 90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता सहित सात नामाकंन प्राप्त हुए है। वही ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए।

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग के बारे मे अधिक पढ़ें

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :