टेनिस

इतिहासकार टेनिस खेल का मूल 12 वीं शताब्दी के उत्तरी फ्रांस में मानते है, जहां एक खेल गेंद को हाथ की हथेली के साथ मार कर खेला जाता था। उस समय खेल को “जिउ दी पौमे” (हथेली का खेल) कहा जाता था। रैकेट 16 वीं सदी में प्रयोग में आया और खेल को “टेनिस” कहा जाने लगा, पुरानी फ्रांसीसी शब्द टेनेज़ से, जो “पकड़”, “ले” के रूप में अनूदित किया जा सकता है। यह इंग्लैंड और फ्रांस में लोकप्रिय था, हालांकि खेल केवल घर के अंदर खेला जाता था जहाँ गेंद दीवार से मारी जा सकती थी। इंग्लैंड के हेनरी अष्टम इस खेल के एक बड़े प्रशंसक थे, जो अब असली टेनिस (रियल टेनिस‌) के रूप में जाना जाता है।

इंगलैड में 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशों के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है – हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है।

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या 4 खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद को जाल के ऊपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है।

टेनिस के बारे मे अधिक पढ़ें

टेनिस को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]