ताज-उल-मस्जिद, भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित ताज-उल-मस्जिद भारत की सबसे विशाल मस्जिदों में एक है। वैसे तो दिल्ली की जमा मस्जिद को भारत की सबसे बड़ी मस्जिद बताया जाता है लेकिन शोध के अनुसार भोपाल की बेगम सुल्तान शाहजहां द्वारा बनाई हुई ताज-उल-मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद में शुमार है। यही नहीं ये एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद भी है। इस मस्जिद की संरचना बेहद खूबसूरत और भव्य है। ताज उल मस्जिद में हर साल तीन दिन का इज्तिमा उर्स होता है। जिसमें देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यह मस्जिद गुलाबी रंग से रंगी हुई है और इसकी गुम्‍बदे सफेद रंग की है। मस्जिद वाला क्षेत्र दिल थाम लेने वाला होता है, खासकर उस दौरान जब रात में लाइट्स की रोशनी में यह चमक उठता है।

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल के बारे मे अधिक पढ़ें

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :