स्वामी विवेकानन्द

स्वामी विवेकानन्द (जन्म: 12 जनवरी,1863 – मृत्यु: 4 जुलाई,1902) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया था लेकिन उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत “मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों” के साथ करने के लिये जाना जाता है। उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।
कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थपरिवार में जन्मे विवेकानंद आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे। वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवो मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं; इसलिए मानव जाति अथेअथ जो मनुष्य दूसरे जरूरत मंदो मदद करता है या सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है।

स्वामी विवेकानन्द के बारे मे अधिक पढ़ें

स्वामी विवेकानन्द को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

आध्यात्मिक गुरुओं की खोज करें: हिंदू गुरु और संत की एक व्यापक सूची

आध्यात्मिक गुरुओं की खोज करें: हिंदू गुरु और संत की एक व्यापक सूची 1

डिस्कवर द स्पिरिचुअल मास्टर्स हिंदू गुरुओं और संतों की एक व्यापक सूची है, जो भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है। इस सूची में कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली आध्यात्मिक नेता शामिल हैं जिन्होंने सदियों से भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण […]