स्वांटे आर्रेनियस

आर्रेनियस स्वांटे आगस्ट आर्रेनियस (19 फ़रवरी 1859 – 2 अक्टूबर 1927) स्वीडेन के प्रसिद्ध रसायनज्ञ थे। वे मूल रूप से एक भौतिकशास्त्री थे, लेकिन उन्हें अक्सर एक रसायनज्ञ के रूप में संदर्भित किया जाता है। उन्हें भौतिक रसायन विज्ञान के संस्थापकों में से एक मान जाता है। उन्हें 1903 में रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वे 1905 में नोबेल संस्थान के निदेशक बने, जहाँ वह अपनी मृत्यु तक बने रहे।
इनकी शिक्षा अपसाला, स्टाकहोम तथा रीगा में हुई थी। इनकी बुद्धि बहुत ही प्रखर तथा कल्पनाशक्ति तीक्ष्ण थी। केवल 24 वर्ष की आयु में ही इन्होंने वैद्युत् वियोजन (इलेक्ट्रोलिटिक डिसोसिएशन) का सिद्धांत उपस्थित किया। अपसाला विश्वविद्यालय में इनकी डाक्टरेट की थीसिस का यही विषय था। इस नवीन सिद्धांत की कड़ी आलोचना हुई तथा उस समय के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने, जैसे लार्ड केल्विन इत्यादि ने, इसका बहुत विरोध किया। इसी समय एक दूसरे वैज्ञानिक वांट हॉफ ने पतले घोल के नियमों का अध्ययन कर गैस के नियमों से उसकी समानता पर जोर दिया। इस खोज से तथा ओस्टवाल्ट के समर्थन से अपनी निकली हुई पत्रिका ‘साइट्श्रिफ्ट फूर फिज़िकलीशे केमी’ में आर्रेनियस का लेख प्रकाशित किया और अपने भाषणों तथा लेखों में भी इस सिद्धांत का समर्थन किया। अंत में इस सिद्धांत को वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त हुई।
सन् 1891 में लेक्चरर तथा 1895 में प्रोफेसर के पद पर, स्टाकहोम में, आर्रेनियस की नियुक्ति हुई। 1902 में उन्हें डेवी मेडल तथा 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला। 1905 से मृत्यु पर्यंत वे स्टाकहोम में नोबेल इंस्टिट्यूट के डाइरेक्टर रहे। बाद में उन्होंने दूसरे विषयों पर भी अपने विचार प्रकट किए। ये विचार उनकी पुस्तक ‘वर्ल्ड्स इन द मेकिंग तथा ‘लाइफ ऑन द यूनिवर्स’ में व्यक्त हैं। ये मूलतः भौतिकविद थे किन्तु इन्हें प्रायः रसायनज्ञ ही कहा जाता है। भौतिक रसायन की स्थापना का श्रेय इनको ही है। 1903 में इन्हें रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया और इस प्रकार वे स्व्वेडेन के प्रथम नोबेल विजेता भी हैं।

स्वांटे आर्रेनियस के बारे मे अधिक पढ़ें

स्वांटे आर्रेनियस को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]