सुन्दरलाल होरा

भारतीय प्राणि विज्ञानी सुंदरलाल होरा (1896-1955) का जन्म पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान) के हाफिज़ाबाद नामक कस्बे में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय की एम. एस-सी. परीक्षा में आपने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आपको मैकलैगेन पदक और अन्य सम्मान प्राप्त हुए। सन् 1919 में आप भारत के जूलॉजिकल सर्वे विभाग में नियुक्त हुए। सन् 1922 में पंजाब विश्वविद्यालय और सन् 1928 में एडिनबरा विश्वविद्यालय से आपने डी. एस-सी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं।
आपके जैविक तथा मत्स्य विज्ञान संबंधी अनुसंधान बहुत महत्वपूर्ण थे और इनके लिए आपको भारतीय तथा विदेशी वैज्ञानिक संस्थानों से सम्मानित उपाधियाँ तथा पदक प्राप्त हुए। आपके लगभग 400 मौलिक लेख भारतीय तथा विदेशी वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। प्राणि विज्ञान के लगभग सभी पक्षों पर आपने लेख लिखे हैं। प्राचीन भारत में मत्स्य तथा मत्स्यपालन विज्ञान संबंधी आपके अनुसंधान विशेष महत्व के थे। आपने भारत के जूलॉजिकल सर्वे विभाग को मत्स्य संबंधी अनुसंधान कार्य का केंद्र बना दिया।

सुन्दरलाल होरा के बारे मे अधिक पढ़ें

सुन्दरलाल होरा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :