सुमन कल्याणपुर

सुमन कल्यानपुर हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध गायिका हैं। उनकी आवाज़ को सुनकर अक्सर नए श्रोताओं को ‘लता मंगेशकर’ की आवाज़ का धोका होता है। शुरू में उन्हें लता के विकल्प के तौर पर ही देखा गया; जो कि सर्वथा ग़लत था। सुमन जी की अपनी अलग पहचान है। सुमन कल्याणपुर का करियर 1954 में शुरू हुआ और 1960 और 1970 के दशक में बहुत लोकप्रिय गायिका थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी के अलावा कई भाषाओं में फ़िल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। सुमन कल्याणपुर को रफ़ी, लता, मुकेश, गीतादत्त, आशा भोसले, हेमंत कुमार, तलत महमूद, किशोर कुमार, मन्ना डे, महेंद्र कपूर और शमशाद बेगम, के साथ-साथ हिंदी फ़िल्म संगीत के सुनहरे युग (Golden Era) के लोकप्रिय गायकों में से एक माना जाता है। सुमन ने कुल 857 हिंदी गाने गाए हैं।

सुमन कल्याणपुर के बारे मे अधिक पढ़ें

सुमन कल्याणपुर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

94 भारतीय मशहूर गायिका

94 भारतीय मशहूर गायिका 1

अच्छे गाने में सुरीली आवाज़ का जादू बखेरने के लिए एक महिला गायक की आवश्यकता होती है जिसकी आवाज़ में मिठास घुली हो और जो गाना सुनते ही दिल पिघल सा जाये | तो आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ पार्श्व गायिकाओं की सूची लाये हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी आवाज़ के लिए […]