सबमरीन

पनडुब्बी(अंग्रेज़ी:सबमैरीन) एक प्रकार का जलयान (वॉटरक्राफ़्ट) है जो पानी के अन्दर रहकर काम कर सकता है। यह एक बहुत बड़ा, मानव-सहित, आत्मनिर्भर डिब्बा होता है। पनडुब्बियों के उपयोग ने विश्व का राजनैतिक मानचित्र बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पनडुब्बियों का सर्वाधिक उपयोग सेना में किया जाता रहा है और ये किसी भी देश की नौसेना का विशिष्ट हथियार बन गई हैं। यद्यपि पनडुब्बियाँ पहले भी बनायी गयीं थीं, किन्तु ये उन्नीसवीं शताब्दी में लोकप्रिय हुईं तथा सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में इनका जमकर प्रयोग हुआ। विश्व की पहली पनडुब्बी एक डच वैज्ञानिक द्वारा सन 1602 में और पहली सैनिक पनडुब्बी टर्टल 1775 में बनाई गई। यह पानी के भीतर रहते हुए समस्त सैनिक कार्य करने में सक्षम थी और इसलिए इसके बनने के 1 वर्ष बाद ही इसे अमेरिकी क्रान्ति में प्रयोग में लाया गया था। सन 1620 से लेकर अब तक पनडुब्बियों की तकनीक और निर्माण में आमूलचूल बदलाव आया। 1950 में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बियों ने डीज़ल चलित पनडुब्बियों का स्थान ले लिया। इसके बाद समुद्री जल से आक्सीजन ग्रहण करने वाली पनडुब्बियों का भी निर्माण कर लिया गया। इन दो महत्वपूर्ण आविष्कारों से पनडुब्बी निर्माण क्षेत्र में क्रांति सी आ गई। आधुनिक पनडुब्बियाँ कई सप्ताह या महिनों तक पानी के भीतर रहने में सक्षम हो गई है।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय भी पनडुब्बियों का उपयोग परिवहन के लिये सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता था। आजकल इनका प्रयोग पर्यटन के लिये भी किया जाने लगा है। कालपनिक साहित्य संसार और फंतासी चलचित्रों के लिये पनडुब्बियों का कच्चे माल के रूप मे प्रयोग किया गया है। पनडुब्बियों पर कई लेखकों ने पुस्तकें भी लिखी हैं। इन पर कई उपन्यास भी लिखे जा चुके हैं। पनडुब्बियों की दुनिया को छोटे परदे पर कई धारावाहिको में दिखाया गया है। हॉलीवुड के कुछ चलचित्रों जैसे आक्टोपस 1, आक्टोपस 2, द कोर में समुद्री दुनिया के मिथकों को दिखाने के लिये भी पनडुब्बियो को दिखाया गया है।

सबमरीन के बारे मे अधिक पढ़ें

सबमरीन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

20वीं सदी के 25 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार

Best Inventions of the 20th Century |20वीं सदी के 24 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के आविष्कार | सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के बेहतरीन अविष्कार | सदी के बेहतरीन अविष्कार | 1900 से 1949 तक महान 20 वीं सदी के आविष्कार | 1900 से 1949 तक महान आविष्कार | सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 10 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 20 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 10 आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 20 आविष्कार

20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार: 20वीं शताब्दी के सौ वर्षों के दौरान, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, आविष्कार और पुन: आविष्कार किसी भी अन्य शताब्दी की तुलना में त्वरित गति से आगे बढ़े। हमने 20वीं शताब्दी की शुरुआत हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल और रेडियो की शैशवावस्था से की, जब उन आविष्कारों ने हमें अपनी नवीनता और आश्चर्य से चकित […]