भारतीय स्टेट बैंक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है। 2 जून 1806 को कलकत्ता में ‘बैंक ऑफ़ कलकत्ता’ की स्थापना हुई थी। तीन वर्षों के पश्चात इसको चार्टर मिला तथा इसका पुनर्गठन बैंक ऑफ़ बंगाल के रूप में 2 जनवरी 1809 को हुआ। यह अपने तरह का अनोखा बैंक था जो स्टॉक पर ब्रिटिश भारत तथा बंगाल सरकार द्वारा चलाया जाता था। बैंक ऑफ़ बॉम्बे तथा बैंक ऑफ़ मद्रास की शुरुआत बाद में हुई। ये तीनों बैंक आधुनिक भारत के प्रमुख बैंक तब तक बने रहे जब तक कि इनका विलय इंपिरियल बैंक ऑफ़ इंडिया में 28 जनवरी 1921 को नहीं कर दिया गया। सन 1941 में पहली पंचवर्षीय योजना की नींव डाली गई जिसमें गांवों के विकास पर जोर डाला गया था। इस समय तक इंपिरियल बैंक ऑफ़ इंडिया का कारोबार सिर्फ़ शहरों तक सीमित था। भारतीय स्टेट बैंक, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। 2019 की दुनिया के सबसे बड़े कारपोरेशन की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में एसबीआई को 236 वें स्थान पर रखा गया है।

भारतीय स्टेट बैंक के बारे मे अधिक पढ़ें

भारतीय स्टेट बैंक को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :