सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर

सेंट जोसेफ चर्च के नाम से भी जाना जाने वाला सेंट फिलोमेना चर्च कर्नाटक के मैसूर शहर में एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में प्रचलित है। भारत के सबसे ऊंचे चर्चों में से एक इस चर्च का निर्माण कार्य 1933 में महाराजा कृष्णराजा वुडेयार ने शुरू किया था और गौथिक वास्तुशिल्पीय शैली में बनाया गया यह चर्च 1941 में बनकर तैयार हुआ था। चर्च के गर्भ गृह में आप संगमरमर की वेदी पर सेंट फिलोमेना और जीजस क्राइस्ट की प्रतिमा को और चर्च में लगे ग्लास पेंटिंग्स में ईसा मसीह के जन्म से लेकर पुनजर्न्म तक की घटनाओं को देख सकते हैं।

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर के बारे मे अधिक पढ़ें

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :