सोफिया कोवालेवस्कया

सोफिया कोवालेवस्कया (अंग्रेज़ी: Sofia Kovalevskaya, रूसी : Со́фья Васи́льевна Ковале́вская) (15 जनवरी 1850 – 10 फ़रवरी 1891) रूस की प्रसिद्ध गणितज्ञ थीं। वे संसार में पहली महिला थीं जिन्होंने विश्विद्यालय की प्रोफ़ेसर और रूसी विज्ञान अकादमी की सह-सदस्या का पद पाया। उन्होने गणितीय विश्लेषण, अवकल समीकरण तथा यांत्रिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वीडेन जाने के बाद उन्होने अपना नाम सोन्या रख लिया। सोफिया एक संपादक के तौर पर किसी विज्ञान पत्रिका के लिए कार्य करने वाली भी पहली महिलाओं में से थीं। उन्नीसवीं सदी में जब रूस में युवतियों के लिए विज्ञान की उच्च शिक्षा के द्वार बंद थे, तब सोफिया ने यह उपलब्धि प्राप्त की। कोवालेवस्कया की मेधा गणित तक ही सीमित नहीं थी, एक कवि और जन-प्रचारक के नाते भी उन्होंने प्रसिद्धि पायी। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते हुए ही सोनिया (रूस में सोफिया को ही प्यार से सोनिया कहते हैं) ने ऐलान कर दिया था: “मुझे यह एहसास हो रहा है कि मेरे भाग्य में विज्ञान को जीवन अर्पित करना और स्त्रियों के लिए नया मार्ग बनाना लिखा है, क्योंकि इसी से न्याय की सेवा होगी”। उनका जीवन-काल केवल 41 वर्ष का रहा, किंतु इतने अल्प समय में भी उन्होंने बहुत कुछ देखा, पाया और अनुभव किया।

सोफिया कोवालेवस्कया के बारे मे अधिक पढ़ें

सोफिया कोवालेवस्कया को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]