सॉफ्टवेयर

कम्प्यूटर विज्ञान में, सॉफ़्टवेयर सार्थक क्रमादेशों (instructions) और आवश्यक सूचनाओं का एक ऐसा समूह है जो संगणक (कम्प्यूटर) को यह बताता है कि उसे क्या काम करना है। सॉफ्टवेयर, एक तरह से, हार्डवेयर से अत्यन्त भिन्न चीज है। हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर एक-दूसरे के पूरक हैं और एक के बिना दूसरा बहुत कम या नहीं के बराबर उपयोगी है। सॉफ़्टवेयर इस अर्थ में सॉफ्ट (मृदु) है कि एक ही हार्डवेयर में अलग-अलग सॉफ्टवेयर लगाकर बिलकुल अलग-अलग काम लिये जाते हैं। उदाहरण के लिए एक ही कम्प्यूटर (हार्डवेयर) में स्प्रेडशीट प्रोग्राम चलाने पर किसी आँकड़े की बारीकियों का अध्ययन किया जाता है वहीं एक दूसरा प्रोग्राम चलाकर उसी हार्डवेयर से एक मशीन (जैसे मिलिंग मशीन) चलायी जा सकती है।
व्यावहारिक तौर पर अगर कम्प्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ़्टवेयर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कम्प्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ़्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएँ, आदेश अथवा तरीके हैं। जिनके आधार पर कम्प्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कम्प्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ़्टवेयर कम्प्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवम् उनपर आधारित होते हैं।

सॉफ्टवेयर के बारे मे अधिक पढ़ें

सॉफ्टवेयर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

20वीं सदी के 25 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार

Best Inventions of the 20th Century |20वीं सदी के 24 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के आविष्कार | सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के बेहतरीन अविष्कार | सदी के बेहतरीन अविष्कार | 1900 से 1949 तक महान 20 वीं सदी के आविष्कार | 1900 से 1949 तक महान आविष्कार | सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 10 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 20 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 10 आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 20 आविष्कार

20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार: 20वीं शताब्दी के सौ वर्षों के दौरान, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, आविष्कार और पुन: आविष्कार किसी भी अन्य शताब्दी की तुलना में त्वरित गति से आगे बढ़े। हमने 20वीं शताब्दी की शुरुआत हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल और रेडियो की शैशवावस्था से की, जब उन आविष्कारों ने हमें अपनी नवीनता और आश्चर्य से चकित […]