स्कीइंग

स्कीबाज़ी या स्की का खेल बर्फ़ पर यात्रा करने की एक विधि है जिसमें पाँव के नीचे स्की (लकड़ी, धातु या प्लास्टिक के तंग तख़्ते) बांधकर उन्हें बर्फ़ पर फिसलाया जाता है। आधुनिक युग में यह एक प्रकार का खेल माना जाता है। इसमें ऐसे जूते पहने जाते हैं जो विशेष कुंडियों के ज़रिये नीचे स्कीओं से जुड़ जाते हैं। स्कीबाज़ी में अक्सर दोनों हाथों में सहारे के लिए एक-एक छड़ी (पोल) पकड़ी जाती है। आधुनिक स्की-बाज़ी चार प्रकार की होती है: डाउनहिल स्कीइंग या ऐल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस​-कन्ट्री स्कीइंग, टॅलमार्क स्कीइंग और स्की जमपिंग।

इतिहासकारों का मानना है कि संभवतः विश्व में सबसे पहले स्कीबाज़ी का आविष्कार उत्तरी स्कैंडिनेविया के सामी लोगों ने किया था। प्राचीन ग्रंथों में सामियों को ‘स्क्रिडफ़िन्नर’ जैसे नाम भी दिए जाते थे, जिसका अर्थ ‘स्कीबाज़ सामी’ है। आदिकाल में सामी और नोर्डिक लोग स्कीबाज़ी का प्रयोग शिकार, युद्ध और यातायात में किया करते थे। स्कीबाज़ी दर्शाने वाले सबसे पुराने चित्र लगभग 5000 ईसापूर्व काल के हैं और नॉर्वे के नोर्डलैंड क्षेत्र में मिले हैं। इनमें एक स्कीबाज़ को दर्शाया गया है, जिसनें सहारे के लिए केवल एक ही छड़ी पकड़ी हुई है।

स्कीइंग के बारे मे अधिक पढ़ें

स्कीइंग को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]